{"_id":"681518f157cb01da0b0feb19","slug":"ankita-who-passed-upsc-was-honored-dehradun-news-c-5-1-drn1031-680063-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूपीएससी पास करने वाली अंकिता को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूपीएससी पास करने वाली अंकिता को किया सम्मानित
विज्ञापन
I
IIयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास करने वाली अंकिता कांति के लिए शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंकिता ने 137 रैंक प्राप्त की थी। अंकिता ने डीएवी से साल 2023 में भौतिकी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी की थी।
I
Iप्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने कहा, अंकिता के चयन से महाविद्यालय गौरवान्वित है l महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों व छात्राओं के लिए यह प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा। उपप्राचार्य प्रो. एसपी जोशी ने कहा, असाधारण प्रयास और सुसंगत रणनीति से ही यह सर्वोच्च सफलता देश की सबसे कठिनतम परीक्षा पास कर अंकिता को प्राप्त हुई है। अंकिता ने छात्रों को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी और सफलता प्राप्त करने के लिए टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा, समर्पण और लगन से पढ़ाई करें, एनसीईआरटी की पुस्तकें प्रथम प्राथमिकता व उसके बाद मानक पुस्तकों से तैयारी करें। कार्यक्रम में प्रो. एसपी जोशी, राधिका स्वरूप, मानवेंद्र स्वरूप, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. आरके शर्मा, डॉ. ओनिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।I