{"_id":"633d359f81862757c91201fe","slug":"ankita-murder-case-advocate-who-got-justice-for-kathua-incident-victim-reached-ankita-house-with-congress-lea","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: अंकिता के घर पहुंचीं कठुआ कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने वाली अधिवक्ता, कांग्रेसी भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: अंकिता के घर पहुंचीं कठुआ कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने वाली अधिवक्ता, कांग्रेसी भी मिले
Wed, 05 Oct 2022 01:22 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:22 PM IST
सार
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत की सेवाएं अंकिता के परिवार को निशुल्क मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
अंकिता के परिजनों से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कठुआ कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने वाली अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत को अंकिता हत्याकांड के मामले की बारीकी से जांच के लिए उत्तराखंड भेजा गया है। आज उन्होंने गांव डोभ श्रीकोट पहुंचकर अंकिता के परिजनों से बात कर तमाम पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार भले ही इस पूरे मामले में जांच करवा रही हो, लेकिन सबूत जुटाने में जो देरी हो रही है वह सही नहीं है। इससे अपराधियों के करीबी रिश्तेदारों को भागने का मौका मिला है। वीआईपी के नाम का खुलासा भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: सामने आई अंकिता की हत्या की असली वजह, थी सोची-समझी साजिश, 76 मेहमानों से हुई पूछताछ
जिस रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करना है वो रिपोर्ट कमजोर रिपोर्ट न बने उसके लिए जरूरी है कि हमारी तरफ से कोई वकील कोर्ट की देख रेख में ही सही सवालों को विवेचना में शामिल करे। इसलिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत की सेवाएं अंकिता के परिवार को निशुल्क मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है।
वहीं, अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी अंकिता के गांव पहुंचे। उन्होंने अंकिता के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। बेटी को न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी।