फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Bhandari parents met with senior CBI officials in Delhi demanded an impartial investigation

उत्तराखंड: भाजपा सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 16 Oct 2026 09:02 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 16 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

पौड़ी संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी की अगुवाई में अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी व मां सोना देवी सीबीआई मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की।

विज्ञापन
Ankita Bhandari parents met with senior CBI officials in Delhi demanded an impartial investigation
सीबीआई के अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई से मुलाकात की। सीबीआई के अफसरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्याय संगत जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


नई दिल्ली में शुक्रवार को अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी सांसद बलूनी के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। दोनों ने अधिकारियों को प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने अफसरों को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सीबीआई अफसरों ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं का परीक्षण कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि दो रोज पहले अंकिता के माता पिता ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने के विरोध में और अंकिता हत्याकांड में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग कर इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समर्थन दिया था। अगले दिन तड़के इंडिया गेट पर ही डटे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया था। दोनों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए दोबारा प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित, दस सदस्यीय टीम करेगी जांच

Trending Videos

पुलिस की इसी कार्रवाई के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में लोक भवन कूच की कोशिश की थी। आगे बढ़ने से रोकने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की पुलिसकर्मियों से जोरदार भिड़ंत भी हुई थी। लोक भवन का गेट खोलने की कोशिश और पुलिस से धक्का-मुक्की करने के आरोप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 30 नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को अंकिता के माता-पिता के ही संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की और उनकी मांग पर सीबीआई के अधिकारियों से मुलाकात कराई। अफसरों ने दोनों को मामले की निष्पक्ष और न्याय संगत जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed