फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Bhandari murder case Congress expresses outrage workers hold a candle march in Dehradun

Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड...सड़कों पर दिखा कांग्रेस का आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग, निकाला कैंडल मार्च

Sat, 27 Dec 2025 07:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Dec 2025 07:19 PM IST
सार

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शुरू से ही साक्ष्य मिटाने, आरोपियों को बचाने और पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से तोड़ने का काम किया है।  

विज्ञापन
Ankita Bhandari murder case Congress expresses outrage workers hold a candle march in Dehradun
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देहरादून में प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अंकिता की हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि भाजपा की सत्ता-संरक्षित व्यवस्था द्वारा की गई न्याय की सुनियोजित हत्या है। यह शर्मनाक है कि एक बेटी की जान जाने के बाद भी भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन आज तक इनकी निष्पक्ष जांच तक नहीं कराई गई। आखिर भाजपा किससे और क्यों डर रही है? गोदियाल ने सवाल उठाया कि जब भाजपा के अपने ही लोग ‘वीआईपी’ संरक्षण की बात सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं, तो फिर भाजपा सरकार सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है? 
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड: उत्तराखंड में सियासी तूफान, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व गंभीर, पूरे मामले में ली रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदियाल ने दो टूक कहा कि दोषी चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसे कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता। 

कांग्रेस की ये हैं मांगें 
- दुष्यंत गौतम और रेणु बिष्ट की तत्काल गिरफ्तारी हो।
- इस पूरे हत्याकांड की सर्वोच्च न्यायालय के सिंटिंग न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। 
- किसी भी वीआईपी, राजनीतिक दबाव या सत्ता संरक्षण को जांच से दूर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed