फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Bhandari Murder Case: Cm Dhami told government requested to court for fast track court

अंकिता हत्याकांड: बोले सीएम धामी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने को कोर्ट से किया अनुरोध, नहीं बचेंगे अपराधी

Mon, 26 Sep 2022 08:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Sep 2022 08:37 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है। कोई भी अपराधी जांच से नहीं बचेगा और न ही किसी कीमत पर छूटेगा। दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder Case: Cm Dhami told government requested to court for fast track court
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : ANI

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने न्यायालय से अनुरोध किया है कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिया जाए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी गुनाहगार हैं, उन्हें तत्काल सजा मिले। इस मामले में कानूनी कार्रवाई भविष्य के लिए नजीर बननी चाहिए, ताकि सभी बेटियां और बहने उत्तराखंड में सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना सहन करने योग्य नहीं है, दोषियों को कठोर से कठोर सजा के लिए हमने कोर्ट से अनुरोध किया है। एसआईटी सभी पहलुओं को देख रही है, टीम ने धीरे-धीरे साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। सारे साक्ष्य न्यायालय के सामने रखे जाएंगे, केस को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ankita Murder Case: अंकिता की मां की तबीयत फिर बिगड़ी, परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

अंकिता के पिता का धन्यवाद करता हूं

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं अंकिता के पिता का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने दुख के समय में भी सभी लोगों से अपील करके जाम खुलवाया। बेटी की अंत्येष्टि कराई। कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है, हर संभव मदद की जाएगी।

अब हर महीने का कैलेंडर बनेगा, निगरानी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए, साथ ही स्थानीय लोगों को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कई जगह लोगों की आवाजाही पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है, अब हर महीने का कैलेंडर बनाएंगे और निगरानी करेंगे।

 

होटल-रिजॉर्ट में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेगी नियमावली

प्रदेश में होटल, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से सख्त नियमावली बनाई जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे को नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। महाराज ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। होटल, रिजॉर्ट व गेस्ट हाउस में काम करने वाली बेटियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सख्त नियमावली बनाई जाएगी।

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

उन्होंने अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या की गंभीरता को देखते हुए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी होम स्टे या रिजॉर्ट में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जो भी महिला होटल, रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस में काम कर रही है, उसकी पूरा ब्योरा रिकॉर्ड में रखा जाए। जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। महाराज ने अंकिता की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। जल्दी से जल्दी फास्ट ट्रेक कोर्ट से इसका निर्णय होना चाहिए। जिससे घटना में लिप्त लोगों को इस बात का सबक मिल सके। अपराधियों को एहसास होना चाहिए कि ऐसे जघन्य अपराध का क्या परिणाम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed