Ankita Murder Case: अंकिता की मां की तबीयत फिर बिगड़ी, परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कुछ सत्ताधारी नेताओं की शह पर पहाड़ की भोली भाली बच्चियों को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत आज दोपहर अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। हरीश रावत ने कहा कि अंकिता पूरे प्रदेश की बेटी थी उसे न्याय जरूर मिलेगा। आरापियों को सजा जरूर होगी उन्हें विश्वास है।
उन्होंने कहा कि कुछ सत्ताधारी नेताओं की शह पर पहाड़ की भोली भाली बच्चियों को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। मामले की निपष्क्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि वह और उनकी पार्टी इस लड़ाई को हर स्तर पर लडने को तैयार हैं।
Ankita Murder Case: आखिर क्या है राज?...रिजॉर्ट की छत पर मिला बड़ा पिंजरा और शराब की बोतलें, देखकर सब हैरान
अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ी
अंकिता की मां सोनी देवी के स्वास्थ्य को देखते हुए रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सोनी देवी घबराहट और बेचैनी की शिकायत कर रही थी। इसलिए उन्हें शाम चार बजे बेस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था। आज सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। लेकिन आने के बाद सुबह फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने घर पर आकर उनकी जांच की।
लोगों में आज भी उबाल
अंकिता हत्याकांड के विरोध में सोमवार को पूरे चमोली जिले में बंद का आह्वान किया गया है। गोपेश्वर व्यापार संघ की ओर से जिले के सभी व्यापार संघों से इसमें समर्थन मांगा गया है। इसके साथ ही चक्का जाम का भी एलान किया गया है। वहीं, आज गोपश्वर बाजार बंद रखा गया है। देहरादून में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया।
Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में होता था जिस्मफरोशी व नशे का धंधा, पूर्व कर्मचारी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
एसआईटी प्रभारी ने की साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच
अंकिता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी प्रभारी और डीआईजी पी. रेणुका लक्ष्मणझूला थाने पहुंची। उन्होंने घटनास्थल और वनंत्रा रिजॉर्ट से मिले साक्ष्यों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। वहीं विवेचना अधिकारी से कार्रवाई की पूरी जानकारी ली। टीम के रिजॉर्ट में आने की सूचना थी, लेकिन टीम शाम तक रिजॉर्ट नहीं पहुंची।
एसआईटी ने अंकिता की हत्या के मामले की जांच तेज कर दी है। सोमवार को सुबह करीब 11.30 पर एसआईटी प्रभारी और डीआईजी पी. रेणुका लक्ष्मणझूला थाने में पहुंची। यहां थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर के कक्ष में एसआईटी प्रभारी ने बैराज के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, नहर से अंकिता के शव की बरामदगी और फोरेंसिक जांच के दौरान वीडियोग्राफी को देखा। पुलिस की ओर से घटनास्थल और वनंत्रा रिजॉर्ट से जुटाए गए साक्ष्यों की जांच की। उन्होंने मृतका अंकिता भंडारी, आरोपी पुलकित आर्य, अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भाष्कर के फोन कॉल रिकार्ड को देखा। वहीं अंकिता की व्हाट्सएप कॉल की भी पड़ताल की। उन्होंने रास्जव पुलिस को दी गई तहरीर, मुकदमे और आख्या की भी देखा।
उन्होंने विवेचना अधिकारी राजेंद्र खोलिया से मुकदमा हस्तांतरण व पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का अध्ययन किया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान जुटाई गई जानकारी ली। इसके बाद एसआईटी दोपहर 12.45 बजे पुलिस गेस्ट हाउस चली गई। एसआईटी प्रभारी को पुलिस गेस्ट हाउस में भोजन के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट में जांच के लिए पहुंचना था, लेकिन शाम तक भी वह रिजॉर्ट में नहीं पहुंची। उनके आने से पहले एलआयू की टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
उड़ती रही अफवाह, दौड़ते रहे मीडियाकर्मी
- वनंत्रा रिजॉर्ट के बाहर स्थानीय और राष्ट्रीय मीडियाकर्मियों की भीड़ जुटी थी। कोई वाहन आता तो मीडियाकर्मी तुरंत सतर्क हो जाते। कभी सूचना मिलती की टीम घटनास्थल पर है तो कभी गंगा भोगपुर मल्ला गांव के पंचायत घर पहुंच चुकी है। मीडियाकर्मी दिनभर इधर से उधर दौड़ते रहे। गांव में कोई व्यक्ति कहता कि 5-10 अधिकारी जैसे दिखने वाले लोग उधर जा रहे तो टीम वहीं पहुंच जाती थी। लेकिन जब टीम नहीं पहुंची तो सभी वापस लौट गए।
अलग-अलग टीमों का किया गठन
सूत्रों के अनुसार अंकिता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं हैं। टीम गांव वालों से वनंत्रा रिजॉर्ट, यहां होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, कर्मचारियों के बारे में आदि पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी। वहीं टीम घटना की पूरी तरह से तथ्यात्मक जानकारी लेने के बाद सीन को रिक्रिएट करेगी।