{"_id":"5e0ad0828ebc3e87f440ce53","slug":"angry-young-man-commit-suicide-for-mobile-phone-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर ज्यादा बात करने से टोका तो घर के इकलौते चिराग ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर ज्यादा बात करने से टोका तो घर के इकलौते चिराग ने लगा ली फांसी
Tue, 31 Dec 2019 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:33 AM IST
सार
- परिजनों से नाराज होकर घर से निकले युवक का पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मोबाइल पर ज्यादा बात करने से टोका तो इकलौते चिराग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक दो दिन पहले नाराज होकर घर से निकल गया था। सोमवार तीसरे पहर उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस की अब तक की जांच में यही तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि झोल चौकी गांव निवासी किसान मनोज कुमार का बेटा आकाश (24) 28 दिसंबर को परिजनों से विवाद के बाद घर से निकल गया था, तब से परिजन उसकी तलाश में थे। रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार तीसरे पहर आकाश का शव गांव के जंगल मे पेड़ पर लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। एसओ रौतेला ने बताया कि आकाश हर समय मोबाइल पर लगा रहता था। दो दिन पहले परिजनों ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने को लेकर उससे नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर आकाश घर से निकल गया था। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर आकाश ने अपनी जान दे दी। आकाश दो बहनों का अकेला भाई था। आकाश इस कदम से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
