फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry with the mismanagement of the market, SDM reprimanded the secretary

Dehradun News: मंडी की अव्यस्थाओं से नाराज एसडीएम ने सचिव को लगाई फटकार

Thu, 27 Mar 2025 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Angry with the mismanagement of the market, SDM reprimanded the secretary
साहिया। मंडी परिसर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम गौरी प्रभात अव्यवस्थाओं को लेकर नाराज हो गईं। उन्होंने मंडी सचिव से फोन पर बात की। उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सचिव को अव्यवस्था व परिसर में फैली गंदगी दो दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए। एसडीएम कालसी गौरी प्रभात 29 मार्च के दिन होने वाले गो संरक्षण सेवा समिति के वार्षिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी के पहुंचने की तैयारियों का जायजा लेने साहिया पहुंचीं। उन्होंने कृषि मंडी परिसर में गंदगी व अव्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने सचिव को फोन कर जिलाधिकारी के दौरे से दो दिनों पहले सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही नाली के ऊपर जाली लगाए जाने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पटवारी रोशन लाल शर्मा को अपनी निगरानी में मंडी परिसर की साफ-सफाई कराने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कालसी के तहसीलदार चमन सिंह, समिति के अध्यक्ष राकेश, क्षेत्रीय पटवारी देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed