फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   angry Tusker on Ram nagar-Mohan route for one and half hour travelers escape

जंगली हाथी ने डेढ़ घंटे तक रामनमगर-मोहान मार्ग पर मचाया तांडव, यात्रियों ने छिपकर बचाई जान

Wed, 14 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर/मौलेखाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर/मौलेखाल Updated Wed, 14 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
angry Tusker on Ram nagar-Mohan route for one and half hour travelers escape
elephant - फोटो : pexels.com

जंगली हाथी ने सोमवार तड़के एक बार फिर काशीपुर-बुआखाल हाईवे (रामनगर-मोहान मार्ग ) पर मोहान के पास घंटे भर तक जाम लगाए रखा।

विज्ञापन


इस दौरान उसने कई ट्रकों में लदा अनाज खाया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा दिया। गजराज को भगाने के लिए वनकर्मियों ने पटाखे जलाकर फायरिंग भी की। बावजूद इसके करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर गजराज का कब्जा रहा। हाथी का तांडव देखकर वाहन चालक वाहनों को सड़क पर ही छोड़ गए और आसपास छिपकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे मोहान से पहले भूतगढ़ी नाले के पास अचानक गजराज काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर आ गया। इससे वहां ट्रैफिक जाम हो गया।

बंदूकों से फायरिंग कर टस्कर को खदेड़ा

हाथी वाहनों और ट्रकों में लदी सब्जियों, गुड़, गेहूं आदि को चट कर गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पटाखे जलाए। बंदूकों से फायरिंग कर उसे खदेड़ा।

करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगाने के बाद वह कोसी रेंज के जंगल की ओर चला गया। कोसी रेंज के रेंजर बीपी पंत ने बताया कि हाईवे पर उसे आसानी से खाना मिल जा रहा है, इसलिए वह हाईवे की ओर ज्यादा आ रहा है।टेड़ा रोड की ओर भी उसकी आवाजाही है। उन्होंने राहगीरों, वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

एक प्रत्यक्षदर्शी दीवान सिंह ने बताया कि वह मौलेखाल को आ रहे थे। इसी दौरान सुबह साढ़े चार बजे टस्कर हाथी सड़क पर आ धमक गया और उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। 

शनिवार को भी रामनगर में भोजन की तलाश में हाईवे पर आ गया था हाथी

वहीं दिन शनिवार को भी रामनगर में ही भोजन की तलाश में आए गजराज ने एक बार फिर नेशनल हाईवे-121 पर जमकर उत्पात मचाया। इसके चलते हाईवे पर दो घंटे तक ट्रैफिक रूका रहा। उसने राशन से लदे वाहनों से गुड़, टमाटर, फल और सब्जियां खा लीं। 

हाईवे पर गजराज के कब्जे के कारण दोनों ओर करीब चार किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वनकर्मियों के 10 राउंड हवाई फायरिंग और पटाखे जलाने पर गजराज जंगल की तरफ निकल गया।

हाथी शनिवार दोपहर करीब एक बजे रिंगौड़ा के पास हाईवे पर धमका। उसने इत्मीनान से हाईवे से गुजर रहे पिकप वाहन में लदा राशन खाया। इसके बाद उसने कई वाहनों की छत पर रखा गुड़, टमाटर, फल और सब्जिया भी चट कर लीं। इस दौरान वाहनों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच रही, हालांकि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

 
विज्ञापन

सेल्फी लेने वालों का तांता

एनएच पर पहुंचा यह गजराज सोशल साइटों पर छाया रहा। कई लोगों ने उसको लाइव दिखाया जबकि कुछ लोग हाथी की फोटो खींचते रहे। कई लोग उसके पास तक जाकर सेल्फी खींचने लगे। वन विभाग के कर्मियों ने लोगों को ऐसा करने से रोका। एक बार तो गजराज महिला के पास तक भी पहुंच गया। 

यह हाथी रामनगर वन प्रभाग के जंगल में कोसी नदी की ओर चला गया है। हाथी की आमद को देखते हुए वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। जिन गाड़ियों में से हाथी ने अनाज आदि खाया था, उन गाड़ियों को उसने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हाथी के निकलते ही सभी गाड़ियां गंतव्य की ओर रवाना हो गईं।
- बीपी पंत रेंजर कोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed