फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry of forest workers erupted against DFO

डीएफओ के खिलाफ फूटा वन कर्मियों का गुस्सा

Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Angry of forest workers erupted against DFO
विकासनगर। दैनिक कर्मचारी जीत सिंह के साथ हुई मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज तिमली रेंज के वन कर्मी बुधवार को कार्य बहिष्कार पर चले गए। विरोध में उन्होंने रेंज कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएफओ पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सहायक वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष दीपक उनियाल ने कहा कि गश्त के दौरान तीन वन गुर्जर महिलाओं ने कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिसे लेकर वन कर्मियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि डीएफओ और एसडीओ ने पीड़ित वन कर्मी का हालचाल जानने की जहमत भी नहीं उठाई। कहा कि अधिकारियों के उपेक्षित रवैये से कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। उनियाल ने कहा कि पूर्व में ही कार्य बहिष्कार को लेकर डीएफओ और अन्य अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। डीएफओ एसपी शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच रिपोर्ट सेे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रदर्शन करने वालों में निधि सिंह, कुशराज सिंह, संतराम, जगदीश बमराड़ा, अरुण रावत, जमर सिंह, प्रदीप चौहान, रूपराम, राजेश भंडारी, अतर सिंह, गौरव, अवतार सिंह रावत, केसर सिंह, गुलेशर, दिनेश, गीताराम, सोमपाल, वीर सिंह, सरजीत, मेदीन और समुद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed