फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry Elephant killed youth in Nainital

नैनीताल: मजदूरी कर वापस घर लौट रहे युवक पर हाथी ने किया हमला, पटक-पटक कर मार डाला 

Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Angry Elephant killed youth in Nainital
- फोटो : फाइल फोटो

मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात रामनगर में मजदूरी करके वापस घर लौट रहे युवक पर हाथी ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की बात कही है। 

विज्ञापन


हिम्मत सिंह (32) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमड़िया डाम द्वितीय मालधन क्षेत्र सोमवार की रात मजदूरी करके घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में तुमड़िया डाम द्वितीय के पास हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने मजदूर का शव देखा और वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर वन विभाग और पुलिस पहुंची। घटना का पता चलते ही युवक के परिवार में कोहराम मचा गया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार का चेक दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक अपने पीछे पत्नी अमरकौर, बेटे राजा सिंह (11), लाल सिंह (9), बॉबी सिंह (7) और बेटी रमनदीप कौर (5) को छोड़ गया है। घर के मुखिया की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 
 
हाथियों के झुंड ने फसलों को भी पहुंचाया नुकसान 
रामनगर (नैनीताल)। हाथियों के झुंड ने सोमवार रात घटनास्थल के पास खेतों में भी जमकर आतंक मचाया। हाथियों ने गन्ने की करीब दो बीघा फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के भगाने पर हाथियों का झुंड जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। हमलावर हाथी के साथ हाथियों को झुंड भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed