दिल्ली के पर्यटकों की बस का शीशा तोड़कर हाथी ने किया हमला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर एनएच पर हाथी के आतंक से निजात दिला पाने में वन विभाग पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। हाथी ने बुधवार तड़के सड़क पर आकर रामनगर डिपो की दिल्ली से रसिया महादेव जा रही बस का शीशा तोड़ दिया और स्टेयरिंग में सूंड़ फंसाकर उखाड़ने का प्रयास किया।
इससे बस में सवार 28 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हाथी ने बस के अंदर रखी पेटी से आम निकालकर खाए और फिर हाइवे से हट गया। रामनगर डिपो की बस (यूके-07पीए-3223) बुधवार तड़के दिल्ली से रसिया महादेव जा रही थी।
सुबह चार बजे जैसे ही बस धनगढ़ी पहुंची, तभी एक हाथी सड़क पर आ गया। उसने चालक की साइड का शीशा तोड़ दिया और सूंड़ से स्टेयरिंग को उखाड़ने लगा। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
चालक सीट के पास ही आम की पेटी मिली तो हाथी ने उसमें से आम खाए। इस बीच पहुंचे वन कर्मियों ने पटाखे फोड़े एवं फायरिंग की। इसके बाद हाथी सड़क से हटकर जंगल की ओर चला गया।
बस चालक प्रेम सिंह एवं परिचालक दिनेश चंद्र बस को रसिया महादेव लेकर पहुंचे और वहां से रामनगर डिपो में पहुंचकर अधिकारियों को सूचित किया। बाद में बस को दुरुस्त करने के लिए काठगोदाम भेजा गया।
डंपर चालक ने निकाल ली थी बस की चाबी
हाथी सड़क पर आया था तो चालक ने बस को बैक किया। बस पीछे डंपर में जा टकराई। इस पर डंपर चालक ने बस की चाबी निकाल ली और हंगामा करने लगा। जब हाथी ने बस पर हमला किया तो वह भी भाग खड़ा हुआ। बस चालक ने मोहान पुलिस चौकी में डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन उससे पहले ही वह बस की चाबी दे चुका था।