फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   angry bhimlal arya resign from his post.

नाराज भीमलाल का इस्तीफा, बोले 'सीएम ने की मेरे साथ दगाबाजी'

Thu, 18 Aug 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Aug 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
angry bhimlal arya resign from his post.
भीमलाल आर्य - फोटो : file photo

उत्तराखंड में अब तक के सबसे बड़े सियासी उठापटक के दौर में भाजपा छोड़ कांग्रेस खेमे में आए पूर्व विधायक भीमलाल ने राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऐसे किसी घटनाक्रम से खुद को अनभिज्ञ बताया।

विज्ञापन


इधर, मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए भीमलाल ने अपने साथ वादाखिलाफी की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कभी यह सोचा नहीं था कि 55 दिन के काला पानी के बदले यह दिन देखने पड़ेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में शामिल हुए नौ विधायकों ने मौजूदा हरीश रावत सरकार के सामने सियासी संकट खड़ा कर दिया था। उस वक्त घनसाली से भाजपा विधायक रहे भीमलाल कांग्रेस के पाले में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, 'सीएम रावत ने बेटे का दर्जा देते हुए बुलाया था'

angry bhimlal arya resign from his post.
फ्लोर टेस्ट के बाद बाहर आते हरीश रावत - फोटो : file photo

इस घटनाक्रम के पहले ही भीमलाल कांग्रेस के नजदीक जा चुके थे। सियासी संकट के पूरे 55 दिन भीमलाल कांग्रेस के इशारे पर अंडरग्राउंड रहे।

उत्तराखंड के सियासी संकट के दौरान ही भाजपा ने विधानसभा से उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभाध्यक्ष के समक्ष अर्जी भी लगाई थी। भीमलाल के मुताबिक हरीश रावत ने उन्हें बेटे का दर्जा देते हुए कांग्रेस में शामिल होने का न्यौता दिया।

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि दर्जा देने के अलावा सीएम ने यह भी वादा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जमकर विकास करेंगे। यही आस दिलाकर पूरे 55 दिन तक मुख्यमंत्री ने अपने साथ रखा।

angry bhimlal arya resign from his post.
भीमलाल ने हरीश रावत पर धोखा देने का आरोप लगाया। - फोटो : AmarUjala

स्थिति यह रही कि सीएम कभी भी मेरे क्षेत्र में झांकने तक नहीं गए। बाद में मुझे राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद का अध्यक्ष बनाकर झुनझुना थमा दिया गया, जिसका न कहीं दफ्तर है न स्टाफ। कई बार मुख्यमंत्री से किसी अन्य विभाग में पद देने की बात कही, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। नतीजा मैंने 15 दिन पूर्व इस पद से इस्तीफा दे दिया।

मैंने भावनाओं में बहकर कांग्रेस में शामिल होने का गलत फैसला लिया, इसका मुझे अफसोस है। 55 दिन का कालापानी झेलने के बाद मुझे आज तक कांग्रेस की सदस्यता तक नहीं दी गई। हरीश रावत से मैंने यह सीखा कि राजनीति में सबकुछ गलत तरीके से ही होता है।
-भीमलाल, पूर्व विधायक

भीमलाल बेहद संवेदनशील व्यक्ति हैं। सुबह तक वे मेरे साथ ही थे। उनके पद से इस्तीफा देने की कोई जानकारी मुझे नहीं है।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed