फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angered by the undeclared power cut, the BJP leaders

Dehradun News: अघोषित बिजली कटौती से लोग नाराज

Tue, 08 Aug 2023 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Angered by the undeclared power cut, the BJP leaders
भाजपा नेताओं ने ऊर्जा निगम के अधिकारी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय से अधिक की जा रही बिजली की कटौती



अघोषित बिजली कटौती से नाराज भाजपा नेताओं ने ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक रविवार को होने वाली आठ घंटे से अधिक की कटौती पर चिंता जताते हुए अव्यवस्थाओं को ठीक करने मांग की। अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी उपखंड अधिकारी को सौंपा।



बड़े पैमाने पर की जा रही बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों व व्यापारियों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को आठ घंटे की कटौती की जा रही है लेकिन क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इसके बावजूद भी अधिक समय तक बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन


अव्यवस्था से परेशान भाजपा पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी विनीत गुप्ता से मुलाकात करके समस्या के संबंध में विस्तार से चर्चा की। ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, अरुण प्रकाश भट्ट, विनोद पाल, पूरण सिंह, राजेंद्र यादव, सुरजीत नखोलिया, दिनेश तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






बयान...



लाइनों में फाल्ट आने या फिर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर काम करने के लिए दिन में कई बार आपूर्ति को बंद करना पड़ता है। इसके अलावा गर्मी अधिक होने के कारण लोड बढ़ने से भी समस्या बढ़ रही है। जिन स्थानों पर लोड अधिक है, वहां अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी भी चल रही है। - विनीत गुप्ता, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed