फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anger in bjp on munna singh chauhan ticket.

मुन्ना को टिकट मिलने पर भाजपा में फूटे बगावत के सुर

Sun, 22 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर Updated Sun, 22 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
anger in bjp on munna singh chauhan ticket.
मुन्ना सिंह चौहान को टिकट मिलने पर विकासनगर में कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी का पुतला फूंका। - फोटो : AmarUjala

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान को विकासनगर से टिकट दिए जाने पर भाजपा में बगवात के स्वर फूटने लगे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को टिकट न मिलने से गुस्साएं उनके समर्थकों ने तेलपुर- विकासनगर में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पुतला फूंका। साथ ही मुन्ना सिंह चौहान के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


समर्थकों ने चौहान दंपति को टिकट मिलने के लिए सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रदेश नेतृत्व पर परिवार वाद को बढ़ावा देने और कार्यकर्ता की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी हाथों में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार के बैनर पोस्टर लिए हुए थे। वे पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में दीपक पटेल, प्रमोद कुमार, प्रदीप शर्मा, सुमित कुमार, ज्ञानचंद, महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित कुमार, सुमित, सोनी चौहान, मीरा चौहान, मीनू चौहान, गीता, सरला, मीरा देवी, सुनिता देवी, जगत प्रसाद, छूमा देवी, गुलाब सिंह ठाकुर, रमेश, मंजू, नीटू, अनिता, अमन ठाकुर, सन्नी, मयंक, कुलदीप, गोल्डी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष नेतृत्व ने परिवारवाद को दिया बढ़ावा : मूरतराम

anger in bjp on munna singh chauhan ticket.
चौहान दंपति को टिकट मिलने पर नाराजगी सामने आ रही है। - फोटो : Facebook

चकराता विधान सभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुध चौहान को टिकट दिए जाने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद के सदस्य मूरतराम शर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

पार्टी ने चौहान दंपत्ति को विकासनगर और चकराता से टिकट देकर परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम किया है। जिससे वे क्षुब्ध हैं। कहा कि वे 25 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में उनका चकराता से दावा बनता था, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर मधु चौहान को टिकट दे दिया। उन्होंने मुश्किल दिनों में पार्टी का साथ दिया।

2012 में भी उनकी उपेक्षा की गई। कहा कि जब इस बार के चुनाव में चेहरा मोदी का है, तो उनकी उपेक्षा क्यों। कहा अब भाजपा श्यामप्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों से भटकर परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर राय मशव्वरा करेंगे। जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed