फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anger among disabled people due to non-action on demands

मांगों पर कार्रवाई न होने से दिव्यांगों में आक्रोश

Fri, 30 Jul 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Anger among disabled people due to non-action on demands
सात सूत्री मांगों के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को ज्ञापन सौंपते नंदादेवी निर्धन दिव - फोटो : DEHRADUN
स्वरोजगार स्थापित करने के लिए फड़/खोखा दिए जाने सहित विभिन्न सात सूत्री मांगों पर शासनादेश जारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से दिव्यांगजनों में आक्रोश है। बृस्पतिवार को नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मांगों पर सुनवाई करने की बात रखी।
विज्ञापन

अध्यक्ष सत्यपाल थलवाल व उपाध्यक्ष ने बताया कि राज्य के गरीब एवं असहाय निशक्त व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए फड़/खोखा दिए जाने की योजना संचालित की गई थी। इस पर आज तक कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। इसके अलावा दिव्यांग हर माह पांच हजार रुपये पेंशन देने, राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों में चार प्रतिशत बैकलॉग कोटे के तहत विशेष भर्ती अभियान सहित सात सूत्री मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस बीच बजट न होने की बात सामने आने पर पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि शासनादेश तो जारी कर दिए जाते है, लेकिन बजट के नाम जरूरतमंदों की फजीहत की जा रही है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने दिव्यांगजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

.......
शक्ति प्रसाद बडोनी बने जिलाध्यक्ष
नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण के प्रदेश उपाध्यक्ष नक्सा सिंह चौहान ने टिहरी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें शक्ति प्रसाद बडोनी को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। गंभीर सिंह कुमाई को उपाध्यक्ष, सचिव मुकेश राणा, सह सचिव अनूप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष विजय लाल बेलवाल, सह कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र कुमाई व मीडिया प्रभारी विनोद कुमार को बनाया गया। इस मौके पर जबर लाल, भजना देवी, चंदन सिंह, सुंदर सिंह, गोपाल सिंह, प्रकाश, कुन्दनी, पुष्पा देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed