फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers will no longer tolerate exploitation

अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 17 Jan 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will no longer tolerate exploitation
विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
मानदेय बढ़ोतरी, राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उनका शोषण कर रही है। मातृ शक्ति के हितों की रक्षा की बात करने वाली सरकार आंखों पर काली पट्टी बांधे हुए है। लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ोतरी करने समेत राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिन में सात से आठ घंटे की जॉब करने के बावजूद उन्हें मानदेय के नाम पर मात्र 6000 रुपये दिए जाते हैं जो उनका शोषण है। कहा जब तक सरकार उनके मानदेय को बढ़ाकर 18 हजार रुपये नहीं कर देती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में सुमनलता, कुसुम दास, रजनी राठौर, उमा सैनी, बीना, बबीता, मीनू, शशि, बबली, सुधा रानी, नीलम, तरन्नुम सागर शशि, मीना देवी, नाजिमा, संगीता, रुकसाना, आंचल, अमृता, मीना, ऊषा पाल, सुनीता, वंदना, अंजना पाल, सुदेश, रूबीना अंसारी, वर्षा, अंजुम, साशना, अंजु चौहान, रीता पंवार, बरिसा, सीमा, दीपा उनियाल, मेनका, सलोचा, कौशल्या आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सहसपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता क्षेत्री, उपाध्यक्ष भागीरथी देवी, संजू भट्ट, ऊषा सजवाण, कमला, रेखा बिष्ट, रीता, आराधना, विनिता जोशी, अनिता गौड़, अनुराधा, सुनीता, सोनिया, साबिया, सुषमा, राजबाला, आशा, संगीता, संजू, बादशाह जादी, मीना, बिन्नी, आरती धीमान, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed