{"_id":"5e0b532c8ebc3e87ab491f64","slug":"anganwadi-workers-warning-to-uttarakhand-government-to-give-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी इस्तीफे और आत्मदाह की चेतावनी, सीएम आवास घेरने का भी एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी इस्तीफे और आत्मदाह की चेतावनी, सीएम आवास घेरने का भी एलान
Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
सार
- मांगों को लेकर चार जनवरी को महारैली कर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का भी एलान
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मांगों पर अमल करने के बजाय आंदोलन को तोड़ने की साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने के साथ ही आत्मदाह करेंगी। उन्होंने चार जनवरी को महारैली कर मुख्यमंत्री आवास घेरने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि संगठन मांगों को लेकर कई दिनों से परेड ग्राउंड में धरना और क्रमिक अनशन कर रहा है, लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
सरकार विभाग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को धमका रही है और उन्हें सस्पेंड कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामूहिक त्यागपत्र दे देंगी। उन्होंने कहा कि चार जनवरी को संगठन की ओर से महारैली आयोजित कर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, महामंत्री सुमति थपलियाल आदि मौजूद थे।