फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anganwadi workers protest: Work boycott of angry Anganwadi workers started from today

उत्तराखंड: आज से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार शुरू, 22 सीएम आवास कूच

Wed, 20 Oct 2021 01:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Oct 2021 01:11 PM IST
सार

आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी के साथ ही कार्यकर्ता बीएलओ ड्यूटी भी नहीं करेंगी। यदि इसके बाद भी उनकी मांगे न मानी र्गईं तो 22 अक्तूबर को देहरादून में शंखनाद रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन
anganwadi workers protest: Work boycott of angry Anganwadi workers started from today
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज प्रदेश की उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ीं 12 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार का एलान किया है। संघ की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी के साथ ही कार्यकर्ता बीएलओ ड्यूटी भी नहीं करेंगी। यदि इसके बाद भी उनकी मांगे न मानी र्गईं तो 22 अक्तूबर को देहरादून में शंखनाद रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन


आंदोलन के लिए मजबूर
राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री के मुताबिक प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि के साथ ही विभिन्न मांगों से सरकार और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराती आई हैं, इसके बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन


यही वजह है उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यदि उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से वार्ता के लिए न बुलाया गया तो सभी कार्यकर्ता आज से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर चली जाएंगी। इसके बाद भी मांगे न मानी तो शंखनाद रैली निकाली जाएगी। जिसके तहत गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ प्रमुख मांगे
- मानदेय कम से कम 18 हजार रुपये किया जाए  
- आंनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति की जाए 
- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी समान कार्य के लिए समान मानदेय दें
- नंदा गौरा का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बेटियों को भी दिया जाए 
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी भविष्य निधि एवं चिकित्सा सुविधा दें
- 2016 में आंदोलन के दौरान काटे गए मानदेय को दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed