{"_id":"57dab75f4f1c1bf504d4748e","slug":"anganwadi-worker-protest-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादाखिलाफी पर फूटा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादाखिलाफी पर फूटा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का गुस्सा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Sep 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
- फोटो : AmarUjala
उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने की मांग पर परेड मैदान में प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड में एकत्रित कार्यकत्रियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकत्रियों की मांगों पर आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया। उनकी लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। संगठन की प्रांतीय महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि सुपरवाइजरों के शत प्रतिशत पदों पर कार्यकत्रियों को पदोन्नत किया जाए।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में होने वाली भर्ती में 15 फीसदी की छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि 25 सितंबर तक उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो संगठन 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
संगठन ने इसके बाद मांगों के संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरना देने वालों में तारकेश्वरी, साध्वी पाल, अंजुल गुप्ता, भगवती, सोनिया गुप्ता, मंजू जोशी, गीता खत्री, अनीता आदि शामिल रही।