फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi centers Two and a half lakh children will now get cooked hot food Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के ढाई लाख बच्चों को अब मिलेगा पका गर्म भोजन, आदेश जारी

Sun, 07 May 2023 02:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 May 2023 02:33 PM IST
सार

वित्त प्रबंधन के लिए ‘माता’ समिति का गठन किया जाएगा। इसमें कम से कम सात सदस्य होंगे। समिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदेन सचिव होंगे। यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद खाली है तो उस केंद्र की सहायिका को सचिव बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Anganwadi centers Two and a half lakh children  will now get cooked hot food Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के तीन से छह आयु वर्ग के ढाई लाख बच्चों को अब गर्म पका भोजन दिया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में निदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को आदेश जारी किया गया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल बताते हैं कि विभाग को इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कभी पका तो कभी कच्चा राशन दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इस पर आदेश जारी किया गया है कि बच्चों को गर्म पका भोजन दिया जाएगा। इसके वित्त प्रबंधन के लिए ‘माता’ समिति का गठन किया जाएगा। इसमें कम से कम सात सदस्य होंगे। समिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदेन सचिव होंगे। यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद खाली है तो उस केंद्र की सहायिका को सचिव बनाया जाएगा। इसके अलावा एक गर्भवती महिला, एक धात्री महिला और एक महिला जो सात माह से तीन साल के बच्चे की मां है समिति में सदस्य के रूप में शामिल होंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसी दून की छात्रा, सीएम धाम से लगाई मदद की गुहार, आज लौट सकती है घर

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को कब क्या मिलेगा

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, सोमवार को नाश्ते में पोहे की नमकीन और भोजन में भरवा परांठा सब्जियों सहित दिया जाएगा। मंगलवार को नाश्ते में भुना चना व गुड़ व भोजन में पुलाव, बुधवार को नाश्ते में मौसमी फल व भोजन में दलिया, बृहस्पतिवार को नाश्ते में मंडुवे का बिस्कुट व भोजन में दाल-चावल, शुक्रवार को नाश्ते में भुना चना व गुड व भोजन में खिचड़ी सब्जी सहित, शनिवार को नाश्ते में बच्चों को चौलाई के लड्डू, तिल के लड्डू व भोजन में झंगोरे की खीर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed