फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anesthesia experts from across the country gather at

Dehradun News: सुभारती में जुटे देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, आधुनिक तकनीकों पर मंथन

Sat, 31 Oct 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 31 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Anesthesia experts from across the country gather at
- आईएसएकॉन-यूके 2026 का शुभारंभ, मरीजों की सुरक्षा और एनेस्थीसिया में एआई के उपयोग पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल में शनिवार को 15वें राज्य स्तरीय वार्षिक एनेस्थीसिया सम्मेलन आईएसएकॉन-यूके 2026 का शुभारंभ हुआ। भारतीय एनेस्थीसियोलॉजिस्ट सोसाइटी की उत्तराखंड इकाई की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ जुटे।
द सीमलेस स्पेक्ट्रम ऑफ एनेस्थीसिया 360 डिग्री वाइटैलिटी, विजिलेंस एंड विजन थीम पर आयोजित सम्मेलन में आधुनिक एनेस्थीसिया तकनीक, मरीजों की सुरक्षा, क्रिटिकल केयर, रोबोटिक सर्जरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट मॉनिटरिंग पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। युवा चिकित्सकों ने शोध प्रस्तुतियां भी दीं। इस दौरान डॉ. सृष्टि वर्मा को तुंगनाथ मंदिर में करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर जीवनरक्षक प्रशिक्षण देने के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मेलन का समापन एक नवंबर को होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में आईएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नवीन मल्होत्रा, राष्ट्रीय मानद सचिव डॉ. राजीव गुप्ता, सुभारती के डायरेक्टर डॉ. ब्रिगेडियर वी.पी सिंह, कुलपति डॉ. देश दीपक, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ले. कर्नल राहुल शुक्ला, सहायक परियोजना निदेशक डॉ. लोकेश त्यागी, डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर और ओएसडी डॉ. रितेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed