फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ancient Shiva temple located in Lakhamandal

Dehradun News: संतान प्राप्ति के लिए विभिन्न राज्यों से लाखामंडल पहुंचीं महिलाएं

Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ancient Shiva temple located in Lakhamandal
लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अगले दिन विभिन्न राज्यों से आईं 14 महिलाओं ने रातभर जगकर संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थनाएं कीं।
विज्ञापन

मान्यता है कि शिवरात्रि में शिव ज्योतिर्लिंग के समक्ष श्रद्धापूर्वक रात्रि जागरण और उपवास करने से निसंतान महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के साथ देश के अलग-अलग स्थानों से महिलाएं लाखामंडल पहुंचीं। लाखामंडल स्थित महाभारत कालीन प्राचीन व ऐतिहासिक महत्व वाले शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। रात में मंदिर परिसर में चार पहर की विशेष पूजा संपन्न कराई जाती है। सायंकालीन पूजा-अर्चना के पश्चात निसंतान महिलाएं उपवास रखकर रात्रि जागरण करती हैं। सोमवार को फरीदाबाद, दिल्ली, बिहारीगढ़,, शामली, हरिद्वार, धामपुर, साहिया, म्यूंडा, शिमला, टिहरी व जौनसार बावर के विभिन्न क्षेत्रों से 14 महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना लेकर मंदिर पहुंचीं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। महिलाएं रातभर उपवास रखकर पूजा करेंगी और प्रात: होने पर व्रत को पूर्ण करेंगी। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष सुशील गौड़, गांव के स्याणा मोहन बहुगुणा, कोषाध्यक्ष बाबूराम शर्मा, पुजारी बबलू बहुगुणा, उत्तम गौड़, जगत राम शर्मा, अतर दत्त बहुगुणा, बीना भट्ट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed