{"_id":"58393a9e4f1c1bcc6713b84f","slug":"anand-rawat-comment-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के बेटे आनंद का भाजपा पर पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बेटे आनंद का भाजपा पर पलटवार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव आनंद रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के बेटे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद रावत ने शुक्रवार को उन पर लगाए भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। पलटवार करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा राज में एक ही मजदूर को सनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना का लाभ मिल सका। लेकिन उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुये सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
यहां जारी एक प्रेस बयान में रावत ने कहा कि भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1999 केंद्र की योजना है। यह योजना देवभूमि में 2005 से संचालित हो रही है। भाजपा को पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों की पार्टी करार देते हुए कहा कि उसे गरीब और मजदूर से कोई सरोकार नहीं।
विज्ञापन
मौजूदा सरकार में योजना के तहत एक लाख 62 हजार मजदूर पंजीकृत हुए। 63 हजार मजदूरों को योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि उनके पिता हरीश रावत श्रमिक नेता रहे हैं। पिता से उन्हें गरीब को करीब रखने का गुरुमंत्र मिला है। इसी गुरुमंत्र के चलते उन्होंने जसपुर, सितारगंज और रामनगर के मजदूरों के लिए श्रम विभाग के कैंप लगवाए जो कहीं से भी नियम विरुद्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
इन कैंपों को लेकर भाजपा प्रवक्ता द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट व प्रवक्ता राज्य के गरीबों व मजदूरों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि गरीब व मजदूर की मदद करना अपराध है तो इसे वह बार-बार करेंगे।