फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anand Dev Lok Ashram of Vishwa Jagruti Mission organized

जाति से पहले करें राष्ट्र का सम्मान : सुधांशु जी महाराज

Mon, 23 Sep 2024 04:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Anand Dev Lok Ashram of Vishwa Jagruti Mission organized
Iदेवभूमि उत्तराखंड के दून में एक दिवसीय विराट भक्ति सत्संग हुआ संपन्नI
विज्ञापन




देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी दून में विश्व जागृति मिशन के आनंद देव लोक आश्रम ने पटेल नगर स्थित एक विवाह स्थल पर एक दिवसीय विराट भक्ति सत्संग का आयोजन किया। सत्संग में आध्यात्मिक गुरु सुधांशु जी महाराज ने ज्ञान, संस्कार और अध्यात्म की अमृत वर्षा की।



सुधांशु जी महाराज ने राष्ट्र के प्रति एकनिष्ठ होकर सनातन धर्म को जन-जन तक फैलाकर प्रेम और शांति बांटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें जाति-जाति नहीं खेलना है, जाति से पहले राष्ट्र है। पहले हम देना सीखें, तभी हमें लौटकर वापस मिलेगा। पृथ्वी को हम एक मुट्ठी अनाज देंगे तो हमें बहुत अनाज मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सुदामा एक मुट्ठी चावल भगवान के लिए लेकर गए, दीनानाथ ने उनका ही नहीं पूरे गांव का भाग्य बदल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, हमें विदेशों में इज्जत मिल रही है। दो देशों में युद्ध हो रहा है और वहां से लाखों विद्यार्थी तिरंगा हाथ में लेकर निकले तो दोनों देशों ने तोप का मुंह नीचे कर दिया। इस दौरान भारतीय बच्चों ने पाकिस्तान के कुछ छात्रों की मदद भी की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को संस्कार दें, सप्ताह में एक दिन घर में धार्मिक पाठ करें या फिर धार्मिक कार्यक्रम देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, विश्व जागृति मिशन के प्रधान सुधीर शर्मा, मनोज शास्त्री, आचार्य महेश शर्मा, आचार्य कुलदीप, प्रेम भाटिया, अमर नाथ आहूजा, आनंद स्वरूप गुप्ता, आचार्य कुलदीप पांडे, महेश शर्मा, विजय खत्री आदि मौजूद रहे।






Iनवंबर में गुजरात में होगा ध्यान शिविरI

प्रचार मंत्री भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि 16 से 19 अक्तूबर तक आनंद धाम आश्रम दिल्ली में श्री गणेश लक्ष्मी महायज्ञ और 26 से 30 नवंबर तक गुजरात स्थित द्वारिकाधीश में सुधांशु महाराज एवं योग गुरु डॉ. अर्चिका दीदी के सानिध्य में ध्यान शिविर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed