फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An old man who went to graze cows and goats died due to wasp bite

Dehradun News: गाय-बकरी चराने गए बुजुर्ग की ततैया के काटने से मौत

Sun, 10 Nov 2024 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
An old man who went to graze cows and goats died due to wasp bite
I
विज्ञापन

II- ततैया के काटने की यह दूसरी घटना, सितंबर में पिता-पुत्र की हुई थी मौत
I
I
I
Iजंगल में गाय, बकरी चराने गए बुजुर्ग ततैया के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बुजुर्ग को मसूरी के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ततैया के काटने की क्षेत्र में यह दूसरी घटना है।
I
I
I
Iजानकारी के अनुसार मसूरी से लगे जौनपुर के रियाट गांव कैंपटी के रहने वाले सुरजन सिंह जंगल में गाय-बकरी चराने गए थे। इस दौरान उन्हें ततैया ने काट लिया। साथ गईं सुरजन सिंह की पत्नी ने मौके पर ग्रामीणों को बुलाया और गंभीर हालत में उन्हें मसूरी के उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ततैया ने तीन गायों को भी डंक मारे हैं। सुरजन सिंह के भाई राजेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग की है। बताया कि सितंबर में ततैया के काटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

I
Iवहीं, डीएफओ अमित कंवर का कहना है कि इस तरह की घटना में छह लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान है। मृतक सुरजन के परिजनों को एडवांस में एक लाख रुपये रविवार को दिए जाएंगे। पांच लाख रुपये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिए जाएंगे। टीम बनाकर क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed