उत्तराखंड में 'चमत्कार' करेगी अमिताभ बच्चन की आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ आपदा के बाद लगातार गिर रहे पर्यटन के स्तर को सुधारने के लिए उत्तराखंड सरकार कुछ बड़ी हस्तियों की मदद लेगी। हेली सेवाओं से उत्तराखंड में पर्यटन को तस्वीर बदलने के लिए सरकार व्यापक प्रचार में बड़े नाम जोड़ने में जुट गई है।
हिमालय दर्शन सहित अन्य पर्यटन आकर्षण के पैकेज के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज में प्रचार वीडियो तैयार करने के लिए विज्ञापन गुरु और लेखन प्रसून्न जोशी से संपर्क किया है।
धार्मिक पर्यटन के लिए गायक कैलाश खैर की आवाज भी रहेगी। आपदा के बाद पर्यटन में आई गिरावट को न केवल पटरी पर लाने बल्कि उसमें नई संभावनाएं राज्य सरकार तलाश रही है।
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड पर्यटन को पहचान देने के लिए मौजूदा उबाऊ टीवी विज्ञापनों की जगह नामी आवाज और चेहरों को जोड़ा जा रहा है।
प्रसिद्घ लेखक प्रसून्न जोशी करेंगे मदद
अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि कई राज्य पर्यटन के मजबूत प्रचार से सैलानियों को लुभावने में कामयाब हुए हैं।
हमारे पास पर्यटन की तमाम संभावनाएं हैं लेकिन प्रचार कमजोर है, जिसके लिए जाने माने लेखक प्रसून्न जोशी की मदद ली जा रही है।
पर्यटन के टीवी विज्ञापन में हम अमिताभ बच्चन की आवाज चाहते हैं। कुछ औपचारिकताएं होनी शेष है, जिसके बाद उत्तराखंड को पर्यटन ब्रांड बनाने का विज्ञापन तैयार हो जाएगा।
बंजी सप्ताह 15 जनवरी से
बीते वर्षों की तरह इसबार भी ऋषिकेश की मोहनचट्टी में जंपिंग एडवेचर्स संस्था द्वारा 15 से 20 जनवरी तक बंजी सप्ताह आयोजित किया जाएगा।
संस्था के प्रबंधक देवेंद्र गुसाईं ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है। बताया कि इस दौरान पर्यटकों को एक जंप पर पांच सौ रुपए की विशेष छूट भी दी जाएगी।