{"_id":"59ba1b964f1c1b98688b476b","slug":"amit-shah-will-eat-food-in-poonam-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो अब इस दलित महिला के घर होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो अब इस दलित महिला के घर होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भोज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will visit in dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को खाना खिलाने के लिए एक दलित परिवार की तलाश लगभग पूरी होती दिख रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं को वैसे दलित परिवार की तलाश है जिसका कोई राजनीतिक रसूख ना हो और उसके घर चार-पांच लोग आसानी से बैठकर खाना खा सकें। पार्टी के नेता पिछले कई दिनों से ऐसे परिवार की तलाश में जुटे हुए हैं।
इसके लिए भाजपा नेताओं ने बुधवार को तीन-चार दलित परिवारों से संपर्क किया। इसमें बीजेपी कार्यकर्ता पूनम के नाम पर सहमति बनती दिख रही है। हालांकि पार्टी के नेता अभी इस मुद्दे पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
19 और 20 सितंबर को उत्तराखंड के दौरे पर अमित शाह
संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे अमित शाह
- फोटो : SELF
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 और 20 सितंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान शाह सरकार से लेकर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
अपने व्यस्तम कार्यक्रम के बीच शाह की योजना किसी दलित परिवार के घर खाना खाने की है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस इच्छा को पूरा करने के लिए भाजपा नेता जमीन आसमान एक किए हुए हैं।
पिछले कई दिनों से ऐसे दलित परिवार की तलाश की जा रही है जहां अमित शाह को दाल-रोटी खिलाई जा सके। बुधवार को भाजपा नेताओं ने इसके लिए तीन-चार दलित परिवारों से संपर्क किया। इसमें से एक भाजपा की कार्यकर्ता पूनम भी हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पूनम को किया मैसेज
बाल्मीकि बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा
पूनम का परिवार भाजपा के प्रदेश कार्यालय के नजदीक ही वाल्मीकि बस्ती में रहता है। पूनम की माने तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का ऐसा मैसेज आया है कि 20 सितंबर को अमित शाह उनके मेहमान हो सकते हैं।
पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का मेजबान बनने का गौरव मिलने की संभावना से पूनम की खुशी का ठिकाना नहीं है। पूनम ने अपने घर को सजाने-संवारने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
रास्ता भी किया जा रहा है दुरुस्त
भाजपा प्रदेश कार्यालय के नजदीक स्थित बाल्मीकि बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते को भी दुरुस्त किया जा रहा है। पूनम के घर के नजदीक पिछले कई दिनों सीवर का गंदा पानी बह रहा था, जिसे ठीक करा दिया गया है। इसको देखते हुए लगता है कि अमित शाह वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले किसी दलित परिवार के मेहमान बन सकते हैं।