{"_id":"5c3eba83bdec221a37667907","slug":"amit-shah-will-arrive-uttarakhand-and-addressed-14-thousand-bjp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 14 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 14 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अमित शाह
Wed, 16 Jan 2019 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून में टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के संयुक्त त्रिशक्ति सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वे दोनों संसदीय क्षेत्रों के 14 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वे वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
शाह का कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में शाह के दौरे और त्रिशक्ति सम्मेलनों को लेकर विचार हुआ। दो फ रवरी को शाह के तीन कार्यक्रम हैं। आगमन पर वे एक विशेष आयोजन में भाग लेने के बाद देहरादून में त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के 4621 बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक व बीएलओ-दो तथा उससे ऊपर के पदाधिकारी व विधायक सांसद भाग लेंगे। इस प्रकार करीब 14 हजार से अधिक प्रतिनिधि इस सम्मेलन भाग लेंगे। देहरादून में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारी के लिए ज़िला बैठकों का क्रम आज से प्रारंभ हो गया। तैयारी को लेकर 21 जनवरी को देहरादून महानगर व 22 जनवरी को देहरादून जिला की बैठकें होंगी।
विज्ञापन
अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। इससे पहले उत्तरकाशी, टिहरी व हरिद्वार जिलों की बैठकें होंगी। पौड़ी, अल्मोड़ा व नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलनों की तिथियां बाद में तय की जाएंगी। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला व विनय रोहिला, महामंत्री नरेश बंसल, दायित्वधारी ज्ञान सिंह नेगी, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर काला, विस्तारक योजना के गढ़वाल संयोजक राकेश भी उपस्थित थे ।
विज्ञापन