फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah rally in uttarakhand on 13th november.

शाह की रैली में भीड़ जुटाने को भाजपाई कर रहे कसरत 

Sat, 05 Nov 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Nov 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
amit shah rally in uttarakhand on 13th november.
अमित शाह - फोटो : AmarUjala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 13 नवंबर को दून में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए बैठकों और जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है। इसके अलावा रैली में भीड़ जुटाने के लिए जिला और मंडल स्तर पर भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महानगर क्षेत्र से रैली में बड़ी भीड़ जुटाने के दिशा निर्देश दिए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ लहर चल रही है। जनता वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनाना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि 13 नवंबर की परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी। पूर्व सांसद एवं रैली के संयोजक बलराज पासी ने सभी मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतया निर्वहन करें। बैठक में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजानदास, महानगर मंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, राजेश रावत, दिनेश रावत, महेश पांडे, रंजीत भंडारी, बबलू बंसल, नेहा गुप्ता, बृजलेश गुप्ता, अनिता सिंह आदि शामिल रहे। उधर, शुक्रवार को धर्मपुर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed