{"_id":"5c112576bdec2241ab339989","slug":"amit-shah-meeting-in-new-delhi-for-lok-sabha-chunav-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी लोकसभा चुनावों पर शाह नई दिल्ली में करेंगे मंथन, प्रदेशाध्यक्षों की बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी लोकसभा चुनावों पर शाह नई दिल्ली में करेंगे मंथन, प्रदेशाध्यक्षों की बैठक बुलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में प्रदेशाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष अजय भट्ट सहित कुछ नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ पांच राज्यों के आए नतीजों के बाद बनने वाली स्थितियों पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
भाजपा ने लोकसभा को लेकर प्रदेश में कई कार्यक्रम चला रखे हैं। नगर निकाय चुनाव के चलते कार्यक्रमों को स्थगित किया गया था। शाह के साथ होने वाली बैठक में प्रदेश भाजपा चुनावी तैयारियों के साथ नगर निगम चुनाव में मिली जीत को भी साझा करेगी।
विज्ञापन
बैठक में पार्टी को आगामी चुनाव के लिए नए कार्यक्रमों की सूची जारी होगी। इसके अलावा संगठन की सक्रियता को धारदार बनाने के लिए सुझाव मिलेंगे। पांच राज्यों में भाजपा को मिली हार के बाद यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन