फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit shah in dehradun for trishakti sammelan for lok sabha election 2019 Live updates

जीत का मंत्र फूंकने आज देवभूमि आएंगे अमित शाह, 40 मिनट का होगा संबोधन, जानें मिनट-टू मिनट कार्यक्रम

Sat, 02 Feb 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Feb 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Amit shah in dehradun for trishakti sammelan for lok sabha election 2019 Live updates
Amit Shah

अमित शाह आज राजधानी देहरादून में होंगे। वे भाजपा कब्जे वाले हरिद्वार और टिहरी लोकसभा क्षेत्र के बूथ इकाइयों के अध्यक्षों, बूथ पालकों और बूथ लेवल सहायक दो त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


वे हेलीकॉप्टर से परेड मैदान में उतरेंगे और उसके बाद पंडाल में बनाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। पिछले करीब एक पखवाड़े से महानगर भाजपा से लेकर प्रदेश संगठन तक त्रिशक्ति सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों में जुटा था। सूत्रों की मानें तो पंडाल में 12 हजार से अधिक कुर्सियां बिछाई गई हैं। बारिश की संभावना के मद्देनजर वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है। उसके आसपास का काफी स्थान खुला छोड़ा गया है। 

विज्ञापन

40 मिनट का होगा शाह का संबोधन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन करीब 40 मिनट का होगा। उनके संबोधन का भाजपा की वेबसाइट, फेसबुक पर सीधा प्रसारण होगा। इस पूरे कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए दिल्ली से एक टीम खास तौर पर बुलाई गई है। आधा दर्जन कैमरों के साथ यह टीम पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करेगी और अन्य टीवी चैनल वालों को भी फीड उपलब्ध कराएंगे। 

सम्मेलन के माध्यम से अमित शाह जहां जमीनी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का प्रयास करेंगे, वहीं वे प्रदेश में संगठन की जमीनी ताकत को परखेंगे। पार्टी ने 17 हजार जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में लाने का लक्ष्य तो बना लिया है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या जुटाने में उसके नेताओं को खासा पसीना बहाना पड़ रहा है।

भाजपा के लिए ब्रहमा, विष्णु, महेश हैं कार्यकर्ता

भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन का मुख्य आधार बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल सहायक दो हैं। पार्टी इन्हें ब्रहमा, विष्णु, महेश की संज्ञा दे रही है। पार्टी का मानना है कि यदि उसने बूथ को मजबूत कर लिया तो फिर उसके लिए चुनावी राह काफी हद तक आसान हो जाएगी। निचले स्तर के कार्यकर्ता में जोश भर करे वो लोकसभा क्षेत्रों में घर-घर पैंठ बनाने की सोच रही है। इस त्रिशक्ति के दम पर उसने लोकसभा चुनाव तक पार्टी के घर-घर भाजपा का प्रचार करने की रणनीति बनाई है।
 
कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी होगी
पार्टी ने त्रिशक्ति सम्मेलन में भाग लेने आ रहे कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की है। भोजन बनाने का कार्य शुक्रवार से ही आरंभ हो गया था। कार्यक्रम के समापन पर पंडाल के पास कार्यकर्ताओं भोजन परोसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed