फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amidst strong protests, the Municipal Corporation team

Dehradun News: जबरदस्त विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने जमींदोज किए आठ मकान

Wed, 29 May 2024 06:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Amidst strong protests, the Municipal Corporation team
एनजीटी के आदेश पर रिस्पना नदी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। भारी पुलिस बल के साथ दीपनगर पहुंची टीम ने आठ मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इस दौरान टीम को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। पांच घंटे तक चली कार्रवाई में कुल आठ मकानों को तोड़ा गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम सुबह 10.15 बजे दीपनगर में पहुंची। टीम के कार्रवाई शुरू करते ही महिलाएं और पुरुष बुलडोजर के सामने आ गए। इसके बाद टीम ने पुलिस बल की मदद से सभी को वहां से हटाया। दयाल सिंह के मकान के बराबर में बनी दीवार तोड़कर जेसीबी ने नदी में उतरने का रास्ता बनाया। इसके बाद जेसीबी नदी में उतर गई और मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। सबसे पहले दयाल सिंह ठाकुर के मकान से शुरूआत की गई। एक-एक कर सभी आठ मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान मौके पर मजिस्ट्रेट हरगिरी, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल, उप नगर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार मो. शादाब, कर अधीक्षक राहुल कैंथोला सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाली नहीं किए मकान निगम ने खुद बाहर रखवाया सामान
नगर निगम ने मकान खाली करने के लिए लोगों नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी लोगों ने मकान खाली नहीं किए। मंगलवार को जब टीम पहुंची तो सभी अपने घरों के अंदर थे। टीम ने एनाउंसमेंट करके सभी को मकान खाली करने की चेतावनी दी। कुछ लोगों ने मकान खाली करने शुरू कर दिए, लेकिन कई लोग मकान ना खाली करने पर अड़ गए और दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर लोगों को घर के बाहर निकाला और सामान निकालकर नदी किनारे रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम को झेलना पड़ा जबरदस्त विरोध, पुलिस को प्रयोग करना पड़ा हल्का बल

निगम की टीम ने जब कार्रवाई शुरू की तो उसी दौरान लोगों ने विरोध कर दिया। कई महिलाएं निगम के बुलडोजर के सामने आ गईं। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर उनको वहां से हटाया। इसके अलावा कई लोगों ने मकान तोड़ने का विरोध किया तो पुलिस ने बल प्रयोग करके उनको वहां से हटाकर गाड़ी पर बैठा लिया।

इन लोगों के मकानों पर हुई कार्रवाई
1. टीकमराम पुत्र रामचरण

2. दयाल सिंह ठाकुर
3. सुरेश कुमार पुत्र संत लालदास

4. दिग्विजय उर्फ दिग्गी
5. राकेश पुत्र बचान
6. सोनू शर्मा पुत्र मांगेराम
7. रवी कुमार

8. अज्ञात


एनजीटी के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन आठ मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। -गोपाल राम बिनवाल, उप नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed