फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amidst continuous heavy rains in Uttarakhand CM Dhami held a meeting with District Magistrates

Uttarakhand: भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश

Mon, 04 Aug 2025 03:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Aug 2025 03:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों की बैठक की, जिसमें उन्होंने  ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Amidst continuous heavy rains in Uttarakhand CM Dhami held a meeting with District Magistrates
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी पूरी टीम के साथ मैदान में सक्रिय रहें और बारिश से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों, पेयजल और बिजली की लाइनें बाधित होने पर उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का भी शीघ्र आकलन करने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने को कहा। साथ ही फर्जी तरीके से बनाए गए राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, वाहन पर गिरी भारी चट्टान, दो लोगों की मौत, पांच घायल

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में अस्पतालों की नियमित जांच, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी, और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने को भी कहा। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दफ्तरों में स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed