फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   american woman worshiped in haridwar.

13 विदेशी 'विष कन्याओं' को हरिद्वार में मिली मुक्ति

Thu, 23 Oct 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 23 Oct 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
american woman worshiped in haridwar.

नरका चतुर्दशी के दिन विष कन्या योग, वैधव्य योग और पति भंजक योग का निवारण किया जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्रों में ऐसे योगों को समाप्त करने के लिए छोटी दिवाली को उपयुक्त माना जाता है

विज्ञापन


बुधवार को इन्हीं योगों को समाप्त करवाने के लिए विभिन्न देशों से 13 महिलाएं अपने-अपने परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंच अनुष्ठान में भाग लिया और सुखद जीवन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी योग और ज्योतिष के प्रचार के लिए विदेश जाते रहते हैं। उसी दौरान भारतीय ज्योतिष में रुचि रखने वाले विदेशी साधक अपने दुख-दर्द बताते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मिश्रपुरी ने कईं स्त्रियों को नरका चतुर्दशी के दिन भारत पहुंचकर तीनों योगों से मुक्ति पाने की सलाह दी थी। उनकी सलाह पर अमेरिका के एक शहर के मेयर की बेटी एलीसन, हॉलैंड से स्टफनी, कनाडा से आभा डालाकोटी, जर्मनी से क्रिस्टीन, अमेरिका से पैटलस, आस्ट्रिया से फरमन क्रिस्टीन, ऑस्ट्रेलिया मैनी होम, अमेरिका से रेचल अंब्रियानों, स्वीडन से जेनीफर, चिली से निकोल हरगस, वहीं से नटली निम्सन और मैक्सिको से अनारोजा मंगलवार शाम हरिद्वार पहुंचे।

भारत के प्रति लगातार बढ़ा आकर्षण

american woman worshiped in haridwar.

बुधवार सभी विदेशी कनखल पहुंचे और डॉ. मिश्रपुरी ने तीनों दोषों का निवारण कराया। अनुष्ठान प्रारंभ करने से पूर्व सभी महिलाओं को मंगल स्नान कराया गया। अनुष्ठान के बाद विभिन्न देशों से आईं महिलाओं ने उम्मीद जताई की अब उनका जीवन सुखद होगा।

विदेशों में भारतीय धर्मग्रंथों के प्रति रुचि लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व में जिन स्त्री-पुरुषों ने भारत आकर धार्मिक मान्यताओं को अपनाया है, उनका जीवन सुखी हो गया। प्रवास के दौरान अलग-अलग देशों में उन्हें ये महिलाएं कुंडली दिखाने आईं थी। सभी का जीवन निराशामय था।

धर्म शास्त्रों में तीनों योगों को मांगलिक दोष से भी अधिक कष्टकारी बताया गया है। अब उम्मीद है कि नरका चतुर्दशी के दिन हुए अनुष्ठान के बाद सबका जीवन सुखद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed