बिना पासपोर्ट के पकड़ी गई पाक मूल की महिला को भेजा जेल, आईबी ने भी जारी किया था लुकआउट नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल के रास्ते से भारत में प्रवेश करते समय पकड़ी गई पाक मूल की अमेरिकी महिला फरीदा मलिक को अदालत ने जेल भेज दिया है। फरीदा के खिलाफ 3 पासपोर्ट और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल 2019 को इजरायली नागरिक यानिव बेनिम को भी अवैध रूप से भारत से नेपाल जाते हुए पकड़ा था। शुक्रवार को फरीदा नेपाल की काठमांडू-दिल्ली बस में सवार थी।
उसके नेपाल के रास्ते गलत तरीके से भारत में प्रवेश की संवेदनशीलता से इंकार नहीं किया जा सकता। सुरक्षा और खुफिया तंत्र मामले का पता लगाने में जुटे हैं। महिला ने पूछताछ में बताया था कि वर्ष 1968 में उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वर्ष 1992 में उसने अमेरिकी नागरिकता ली थी।
फरीदा के खिलाफ आईबी ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर
फरीदा अंग्रेजी के अलावा हिंदी और उर्दू भाषा में बोलती है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश करने वाली फरीदा मलिक के खिलाफ 2009 में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। बनबसा में इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने जब ऑनलाइन फरीदा के पासपोर्ट की जांच की तो पता चला कि वर्ष 2009 में फरीदा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका था।