फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   American Walmart India will open Retail Store in Uttarakhand three districts soon

अमेरिका की वॉलमार्ट इंडिया उत्तराखंड में खोलेगी रिटेल स्टोर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 23 Aug 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Aug 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
American Walmart India will open Retail Store in Uttarakhand three districts soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के तहत अमेरिका की वॉलमार्ट इंडिया उत्तराखंड में पहली बार रिटेल स्टोर खोलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने वॉलमार्ट को देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी में स्टोर खोलने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


रिटेल स्टोर के लिए हरिद्वार व हल्द्वानी में जमीन का चयन किया है। देहरादून शहर के आसपास चार एकड़ भूमि देखी जा रही है। तीनों रिटेल स्टोर में 180 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसमें प्रत्येक स्टोर में 60 करोड़ के निवेश से दो हजार स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वॉलमार्ट इंडिया के आनंद विजय झा ने सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार से मुलाकात कर उत्तराखंड में तीन रिटेल स्टोर पर निवेश और रोजगार की जानकारी दी। देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में रिटेल स्टोर खुलने से छोटे-छोटे दुकानदार वॉलमार्ट से माल खरीदने की सुविधा मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटेल स्टोर के लिए वॉलमार्ट 25 प्रतिशत उत्तराखंड के उत्पाद खरीदेगी। जिसमें आर्गेनिक कृषि व बागवानी, शहद, ऐरोमेटिक, पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, राजमा, दुग्ध उत्पादों समेत अन्य उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर मार्केट उपलब्ध होगा।

सरकार ने ऊधमसिंह जिला औद्योगिक और कृषि क्षेत्र होने से रुद्रपुर या काशीपुर में भी एक रिटेल स्टोर खोलने का प्रस्ताव वॉलमार्ट के सामने रखा है। बैठक में कृषि, बागवानी, आर्गेनिक बोर्ड, एकीकृत आजीविका मिशन, एमएमएमई विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। 

वॉलमार्ट इंडिया एफडीआई के तहत उत्तराखंड में रिटेल स्टोर में निवेश करेगी। इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, उत्तराखंड के उत्पादों को ग्लोबल मार्केट उपलब्ध होगा। रिटेल स्टोर में 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाएगा।
-मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव, उद्योग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed