{"_id":"660c2b4024cb6e48760e7f7f","slug":"american-rajdoot-eric-grassetti-reach-haridwar-with-his-family-perform-ganga-puja-and-aarti-at-har-ki-pauri-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: परिवार संग हरिद्वार पहुंचे अमेरिकी राजदून ऐरिक ग्रसेती, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन और आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: परिवार संग हरिद्वार पहुंचे अमेरिकी राजदून ऐरिक ग्रसेती, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन और आरती
Tue, 02 Apr 2024 09:30 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:30 PM IST
सार
धर्मनगरी में आस्था के साथ पहुंचे लोगों को देखकर राजदूत और उनके परिवार के सदस्य काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत ने हरकी पैड़ी पर की गंगा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी राजदूत ऐरिक ग्रसेती ने पत्नी व दो बच्चों के साथ सपरिवार हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा का दर्शन-पूजन और आरती की। इस दौरान उनका स्वागत श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम व महामंत्री तन्यम वशिष्ठ, विकास प्रधान ने गंगाजली व मां गंगा का चित्र भेंटकर किया। आरती और दर्शन पूजन के दौरान राजदूत ने सपरिवार गंगा की पवित्रता और स्वच्छता का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
धर्मनगरी में आस्था के साथ पहुंचे लोगों को देखकर राजदूत और उनके परिवार के सदस्य काफी खुश दिखे। उन्होंने गंगा के धरती पर अवतरित होने और इसके पीछे जुड़े वैदिक रहस्यों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Uttarakhand: सीबीआई डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, कई घोटालों का किया पर्दाफाश
विज्ञापन
दर्शन और पूजन के दौरान राजदूत ऐरिक के साथ प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी के अलावा उनकी सुरक्षा में लगे जवान मौजूद रहे। आरती के बाद राजदूत अपने परिवार के साथ दिल्ली लौट गए।