{"_id":"660b1fd1e6ffc6ca8b05f637","slug":"presidents-police-medal-to-cbi-dsp-tej-prakash-devrani-dehradun-news-c-5-1-drn1046-382796-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीबीआई डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, कई घोटालों का किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीबीआई डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, कई घोटालों का किया पर्दाफाश
Tue, 02 Apr 2024 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:35 PM IST
सार
सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रपति की ओर से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने यह प्रदान किया।
विज्ञापन
सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी को सीबीआई दिवस-2024 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वह वर्तमान में सीबीआई नीति प्रभाग नई दिल्ली में डीएसपी के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन
तेज प्रकाश देवरानी पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक यमकेश्वर अंतर्गत देवराना ग्राम के मूल निवासी हैं। वर्तमान में दून के अजबपुर कलां की साकेत कॉलोनी निवासी देवरानी के लिए इस पदक की घोषणा 15 अगस्त 2022 को की गई थी। सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रपति की ओर से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने यह प्रदान किया।
विज्ञापन
Dehradun: पूर्व राष्ट्रपति पहुंचे दून, बौद्ध धर्म और सामाजिक सहभागिता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल
विज्ञापन
इससे पहले देवरानी भारत के राष्ट्रपति की ओर से भारतीय पुलिस पदक, उत्कृष्ट जांच के लिए वर्ष 2013 और 2018 में सीबीआई दिवस पुरस्कार, दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक, आठ प्रशंसा पत्र, 60 प्रशस्ति प्रमाणपत्र और 130 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।