फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ambulance reached airport from AIIMS in 18 minutes to deliver organ Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Rishikesh: अंग पहुंचाने के लिए एम्स से 18 मिनट में एयरपोर्ट पहुंची एंबुलेंस...पुलिस ने किया ये दावा

Fri, 02 Aug 2024 09:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Aug 2024 09:09 AM IST
सार

अंगों को समय से दिल्ली और चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जल्द से जल्द पहुंचाना जरूरी था। सीओ नेगी ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि आपातकाल सेवा के लिए 28 किलोमीटर की दूरी 18 मिनट में तय की गई।

विज्ञापन
Ambulance reached airport from AIIMS in 18 minutes to deliver organ Rishikesh Uttarakhand News in hindi
एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में दान किए गए अंगों को एम्स से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक रिकॉर्ड 18 मिनट में पहुंचा दिया गया। बृहस्पतिवार को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने कांवड़ियों की भीड़ के दौरान ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एस्कॉर्ट करते हुए 28 किलोमीटर की यह दूरी इतने कम समय में तय कराई।

विज्ञापन


इन अंगों को समय से दिल्ली और चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जल्द से जल्द पहुंचाना जरूरी था। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि आपातकाल सेवा के लिए 28 किलोमीटर की दूरी 18 मिनट में तय की गई।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने एम्स ऋषिकेश से जौलीग्रांट तक ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि कांवड़ मेला चल रहा है, जिस कारण इस रास्ते पर कांवड़ियों की भीड़ बहुत अधिक है। यातायात व्यवस्था को बनाना बहुत कठिन रहा। अंगों को ले जाते समय रूट और एंबुलेंस की निगरानी पुलिस अधीक्षक देहात लोकजीत सिंह और सीओ ऋषिकेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Cloudburst: काली रात के बाद उम्मीद भरी सुबह...फंसे 4000 यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू

तय किया गया यह रूट

अंगों को ले जाने वाली एंबुलेंस का रूट एम्स अस्पताल ऋषिकेश-कोयल घाटी तिराहा-पुरानी चुंगी-परशुराम चौक-पुराना बस अड्डा तिराहा-पुराना रेलवे स्टेशन-डीजीबीआर तिराहा-गोरा देवी चौक-नटराज चौक तय किया गया। इसके बाद सात मोड़ होते हुए रानीपोखरी और रानीपोखरी से एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। विस्तारा की फ्लाइट से दोपहर करीब 2.50 बजे अंगों को दिल्ली ले जाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed