फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amazing view of winter line visible from Mussoorie

Dehradun News: मसूरी से दिखने लगा विंटर लाइन का अद्भुत नजारा

Thu, 05 Oct 2023 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Amazing view of winter line visible from Mussoorie

विज्ञापन
Iमौसम साफ होने से इस साल समय से पहले दिखने लगी विंटर लाइन, पर्यटक उत्साहित
I

I
I

Iकुदरत के खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करते नजर आए पर्यटकI





मौसम साफ होते ही मसूरी में विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिखने लगा है। माल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से विंटर लाइन दिखने से पर्यटक खासे उत्साहित हैं। विंटर लाइन के खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

मसूरी में इस सीजन में पहली बार विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिखा। माल रोड, लालटिब्बा, विंसेट हिल, राधा भवन सहित कई जगह से विंटर लाइन का नजारा देखने के लिए पर्यटक उत्साहित नजर आए। मसूरी निवासी पवन लखेड़ा ने बताया कि सीजन में पहली बार विंटर लाइन दिखाई दी है। बताया कि आमतौर पर विंटर लाइन नवंबर से फरवरी तक दिखती है, लेकिन इस बार विंटर लाइन के समय से पहले दीदार हो गए हैं। इसकी वजह मौसम साफ होना है। हरियाणा से आए सैलानी जगविंदर सिंह ने कहा कि उनको पहली बार विंटर लाइन के खूबसूरत दीदार हुआ। विंटर लाइन देखकर मन प्रफुल्लित हो गया और मसूरी की उनकी यात्रा का उद्देश्य पूरा हो गया।
विज्ञापन









Iविंटर लाइन की खूबसूरती को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मसूरी में सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में आसमान में एक अनोखा नजारा दिखाई होता है। जिसमें आसमान में एक अद्भुत नजारा उभरता है, मानो कुदरत जादू बिखेर रही हो। लाल, नारंगी इस रंगीन रेखा को जो भी देखता है इसी को विंटर लाइन कहते हैं। विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दुनिया में कुछ ही जगहों पर ही दिखाई देती है जिसमें मसूरी भी शामिल है। - मनोज रयाल, शिक्षाविद्I
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I

I
I

I
I

I
I

I
I

I
I

Iमसूरी की माल रोड सहित कई स्थानों पर विंटर लाइन व्यू प्वाइंट प्रस्तावित हैं, जिस पर तेजी से कार्य किया जाएगा। विंटर लाइन के प्रचार-प्रसार के लिए भी पालिका अपने स्तर से काम करेगी। विंटर सीजन में विंटर लाइन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने, इसके लिए काम किया जाएगा। - अनुज गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिकाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed