फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amazing Residential, commercial building owners constructing buildings against the approved map

गजबहाल! स्वीकृत मानचित्र के विपरीत भवनों का निर्माण कर रहे आवासीय, व्यावसायिक भवन स्वामी

Thu, 09 Jun 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Amazing Residential, commercial building owners constructing buildings against the approved map
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) क्षेत्र में तमाम ऐसे आवासीय, व्यावसायिक भवनों का निर्माण किया जा रहा, जो स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हैं। भवन स्वामियों द्वारा मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद अपने तरीके से आवासीय, व्यावसायिक भवनों का निर्माण कर रहे, लेकिन अब ऐसे लोगों के खिलाफ एमडीडीए कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

एमडीडीए अफसरों की मानें तो कई ऐसे आवासीय, व्यावसायिक भवन स्वामियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दून व आसपास के इलाकों में एमडीडीए की सीमा क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक भवन बनाने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना होता है। जिसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होता है, लेकिन ऐसे कई भवन स्वामी हैं, जो एमडीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर निर्माण कर रहे हैं। उधर, स्वीकृत मानचित्रों के विपरीत निर्माणाधीन भवनों को लेकर एमडीडीए के अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारी बेखबर हैं।
विज्ञापन

उधर, एमडीडीए के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एसएस राणा का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृत आवासीय, व्यावसायिक भवनों का निर्माण करने या स्वीकृत मानचित्रों के विपरीत निर्माण करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई भवन स्वामियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भी जारी किए गए हैं। एमडीडीए सीमा क्षेत्र में बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए आवासीय, व्यावसायिक भवनों का निर्माण न हो सके, इसके लिए एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट इंजीनियरों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed