फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amazing feat of father son duo swam 15 km without life saving jacket in Tehri lake

पिता-बेटों की जोड़ी का कमाल: टिहरी झील में दिखाया करतब, बिना लाइफ सेविंग जैकेट के की 15 किमी तैराकी

Mon, 25 Sep 2023 06:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Sep 2023 06:55 PM IST
सार

कोटीकाॅलोनी से स्यांसू पुल तक टिहरी बांध की झील में बगैर लाइफ जैकेट के ही मोटणा गांव के त्रिलोक सिंह रावत और उनके पुत्र ऋषभ, पारसवीर ने शानदार तैराकी कर फिटनेस और साहसिक प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
Amazing feat of father son duo swam 15 km without life saving jacket in Tehri lake
पिता बेटों की जोड़ी ने बिना बिना लाइफ सेविंग जैकेट के की 15 किमी तैराकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में प्रतापनगर ब्लॉक की रैका पट्टी के मोटणा गांव निवासी पिता-पुत्रों ने एक बार फिर साहसिक प्रतिभा का परिचय देते हुए टिहरी बांध की झील में बगैर लाइफ जैकेट के 15 किमी की दूरी तैर कर पार की। दो साल पहले इन तीनों ने 12 किमी की तैराकी बगैर लाइफ जैकेट के पार की थी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तीनों को सम्मानित करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: मैदान में उतरते ही मैली हो रही यमुना....विकासनगर में आचमन लायक नहीं जल, केवल नहाने योग्य

विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे कोटीकाॅलोनी से स्यांसू पुल तक टिहरी बांध की झील में बगैर लाइफ जैकेट के ही मोटणा गांव के त्रिलोक सिंह रावत (50) और उनके पुत्र ऋषभ (22), पारसवीर (18) ने शानदार तैराकी कर फिटनेस और साहसिक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर तैराकी के लिए रवाना किया।

बताया कि त्रिलोक ने 5.30 घंटे, ऋषभ ने 4.45 घंटे और पारस ने 5.15 घंटे में 15 किमी तैरकर स्यांसू झूला पुल तक की दूरी तय की। उनकी सुरक्षा और समय मापने के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस, टीएचडीसी और आईटीबीपी की बोट तैनात रही। 30 सितंबर 2021 को भी तीनों ने 12 किमी की दूरी कोटीकाॅलोनी से भल्डियाणा तक लगभग साढ़े चार घंटे में तैरकर पार की थी।

विज्ञापन

डीएम ने तीनों कुशल तैराकों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। ऋषभ देहरादून से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। उसका छोटा भाई पारसवीर इंटर कॉलेज ओखला प्रतापनगर में 12वीं का छात्र है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, भाजपा महामंत्री उदय रावत, शिव सिंह बिष्ट मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed