{"_id":"5f0726408ebc3e63c87bc867","slug":"amar-ujala-webinar-uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-will-join-samwad-on-10th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला बेबिनार: 'कैसे बसें प्रवासी और कैसे खुलें उद्योग' विषय पर संवाद के लिए लाइव जुड़ेंगे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला बेबिनार: 'कैसे बसें प्रवासी और कैसे खुलें उद्योग' विषय पर संवाद के लिए लाइव जुड़ेंगे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र
Thu, 09 Jul 2020 07:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बेबिनार के माध्यम से लाइव जुड़ेंगे। वेबिनार शुक्रवार 10 जुलाई को शाम चार से पांच बजे तक होगा। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र 'कैसे बसें प्रवासी और कैसे खुलें उद्योग' विषय पर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, इतिहासकार, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस पूरे संवाद को आप भी amarujala.com के माध्यम से लाइव देख सकेंगे। संवाद को अमर उजाला देहरादून के संपादक संजय अभिज्ञान संयमित करेंगें।
विज्ञापन
संवाद में अमर उजाला हल्द्वानी यूनिट के संपादक प्रकाश भट्ट, नैनीताल से प्रो. अजय रावत (प्रसिद्ध पर्यावरणविद, इतिहासकार, संस्कृति के जानकार), राधा बहन (सामाजिक कार्यकर्ता, गांधी शांति प्रतिष्ठान की पूर्व अध्यक्ष, जमनालाल बजाज पुरस्कार प्राप्त), कुमाऊं-गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक बंसल, सीआईआई उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष राकेश ओबेरॉय, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल, डीडी जोशी, राहुल चौहान भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन