फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala vaccination campaign : vaccination last stage in kalimath valley village

अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : उत्तराखंड में कालीमठ घाटी के गांवों में टीकाकरण आखिरी दौर में पहुंचा

Mon, 28 Jun 2021 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद नौटियाल, अमर उजाला, देहरादून
विनोद नौटियाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 28 Jun 2021 03:52 PM IST
सार

जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा समेत क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने गांवों का भ्रमण कर प्रत्येक परिवार को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
amar ujala vaccination campaign : vaccination last stage in kalimath valley village
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले कालीमठ घाटी के जनप्रतिनिधियों का संघर्ष का रंग लाया है। यहां की 10 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों में दोनों आयु वर्ग में 90 से 95 फीसदी कोरोना वैक्सीनेशन हो चुका है। एक माह पहले तक यहां के ग्रामीण टीका लगवाने के लिए 3 से 6 किमी पैदल और फिर 15 से 25 किमी वाहन से सफर कर ऊखीमठ व गुप्तकाशी की दौड़ भी लगा चुके हैं। 

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा समेत क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने गांवों का भ्रमण कर प्रत्येक परिवार को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से निरंतर पत्राचार कर क्षेत्र में वैक्सीनेशन सेंटर के संचालन की मांग भी की। उनके प्रयास रंग लगाए। 10 जून से अब तक घाटी के कालीमठ, कोटमा, जाल मल्ला, चौमासी व कुणजेठी गांव में टीकाकरण शिविर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि चौमासी, चिलौंड, कोटमा, कालीमठ में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, 18 से  44 वर्ष में भी घाटी के सबसे दूरस्थ चिलौंड गांव में 99 लोगों में से 84 को टीका लग चुका है। गांव में 3 गर्भवती, 3 धात्री और एक दिव्यांग है। शेष 8 लोगों को अगले दो दिन में टीका लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान गजपाल राणा, आशा देवी, त्रिलोक सिंह, मुलायम सिंह तिंदोरी, दिलवर रावत, अरविंद राणा, राकेश रावत, सरिता देवी, सुदर्शन राणा का कहना है कि आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। जुलाई पहले सप्ताह तक संपूर्ण कालीमठ घाटी में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा।

स्लॉट बुकिंग सिस्टम के खत्म होने के बाद कालीमठ घाटी में टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। अब, ग्रामीण अपना आधार व पेन कार्ड लेकर वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर आसानी से टीका लगवा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश भट्ट, संदीप भट्ट व विपिन भट्ट ने बताया कि ग्रामीण टीकाकरण के लिए दो से तीन किमी पैदल चलकर सेंटरों पर जा रहे हैं।


टीकाकरण अभियान में कालीमठ घाटी के ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यहां चरणबद्ध वैक्सीनेशन शिविर लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि अगले दस दिन में इस पूरे क्षेत्र में दोनों आयुवर्ग में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा। 
- डा. गोपाल सिंह सजवाण, प्रभारी, पीएचसी ऊखीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed