फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala talent search program

उत्तराखंड के सबसे बड़े टैलेंट सर्च के रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें...

Thu, 08 Dec 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Dec 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
amar ujala talent search program
talent search

अमर उजाला, अविरल क्लासेस, अविरल पब्लिक स्कूल और डीडी कॉलेज की ओर से लगाए जाने वाले उत्तराखंड के अब तक के सबसे बड़े टैलेंट सर्च के रजिस्ट्रेशन फॉर्म शुक्रवार से मिलने शुरू होंगे।

विज्ञापन


राजधानी में अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर समेत दस स्थानों से फार्म हासिल किए जा सकते हैं। वहीं हरिद्वार और पहाड़ के सभी अमर उजाला कार्यालयों पर भी फार्म उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


दो आयु वर्ग में होने वाले टैलेंट सर्च के जूनियर वर्ग में तीन से 14 वर्ष और सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से अधिक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग, फाइन आर्ट्स और एंकरिंग एवं स्टैंड अप कॉमेडियन के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिशन के बाद चुने गए प्रतिभागियों को प्रसिद्ध बॉलीवुड ट्रेनर फारूख सिद्दीकी डांस, एंकरिंग और स्टैंड अप कॉमेडी के गुर सिखाएंगे। इंडिया गोट टैलेंट फेम फारूख सिद्दीकी स्टार एंकर और डांस कोरियोग्राफर भी हैं। सिंगिंग प्रतिभागियों की प्रतिभा निखारने के लिए बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर दीपक जैन और सारेगामा फेम सोनिया आनंद मौजूद रहेंगे। चुने प्रतिभागियों को रोडीज फेम स्टार मॉडल गैजी और मिस इंडिया अर्थ फेम सोनाली वर्मा मॉडलिंग के टिप्स देंगे।

एक्टिंग के प्रतिभागियों को बॉलीवुड एक्टर संजय अग्रवाल सफलता के गुर सिखाएंगे। संजय ‘भाभी जी घर पर हैं’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ समेत कई धारावाहिकों में प्रतिभा का जलवा बिखेर चुके हैं। फाइन आर्ट के प्रतिभागियों की प्रतिभा निखारने को टैटू आर्टिस्ट विवेक विश्वास मौजूद रहेंगे।

विवेक बॉलीवुड की कई हस्तियों के टैटू आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन में अविरल क्लासेस, अविरल पब्लिक स्कूल, डीडी कॉलेज, बबल्स प्ले स्कूल, न्यू एरा मॉडलिंग फोटो स्टूडियो, हाई जिंक, फ्लाइंग मशीन, चावलास फैमिली रेस्टोरेंट्स, होटल सैफ्रॉन लीफ सहयोग कर रहे हैं।

यहां से मिलेंगे रजिस्ट्रेशन फॉर्म
देहरादून में अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर, अविरल क्लासेस राजपुर रोड, अविरल पब्लिक स्कूल नींबूवाला गढ़ी कैंट, डीडी कॉलेज नींबूवाला, होटल सैफ्रॉन लीफ जीएमएस रोड, हाई जिंक्स एस्लेहॉल, बबल्स प्ले स्कूल सहस्रधारा रोड, फ्लाइंग मशीन राजपुर रोड व सिटी जंक्शन मॉल आईएसबीटी, न्यू एरा फोटो स्टूडियो तुला पैलेस आराघर और चावलास फैमिली रेस्टोरेंट राजपुर रोड से रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिए जा सकते हैं।


इसके अलावा हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, विकासनगर, मसूरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, गोपेश्वर और उत्तरकाशी अमर उजाला कार्यालय से भी फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी व स्पांसरशिप के लिए 8395876410 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed