फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samwad Uttarakhand Chief Minister Pushkar Dhami will also participate in program

Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में शामिल होंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, विकास समेत अन्य मुद्दों पर रखेंगे अपने विचार

Sat, 07 Jun 2025 06:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 06:15 PM IST
सार

'संवाद' का आयोजन 10 जून मंगलवार को देहरादून में आईएसबीटी के निकट स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में होगा। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad Uttarakhand Chief Minister Pushkar Dhami will also participate in program
Amar Ujala Samwad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 जून को अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'संवाद' का आयोजन देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। देशभर की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। वह उत्तराखंड के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में-

विज्ञापन


पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ था। उस वक्त देश में आपातकाल घोषित था। तमाम तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। धामी के पिता शेर सिंह सेना में सूबेदार थे। पिथौरागढ़ में ही धामी ने पांचवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद पूरा परिवार खटीमा शिफ्ट हो गया। 12वीं के बाद धामी लखनऊ यूनिवर्सिटी आ गए। यहां से उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई की।
विज्ञापन


…फिर शुरू हुई राजनीतिक पारी
धामी ने 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस दौरान धामी ने स्थानीय युवाओं के लिए उद्योगों में नौकरियों के आरक्षण के लिए आंदोलन किया। इसका नतीजा रहा कि तत्कालीन प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उद्योगों में 70%  नौकरी स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2001 में जब भगत सिंह कोश्यारी 122 दिन के लिए मुख्यमंत्री थे, तब धामी उनके विशेष कार्यधिकारी यानी ओएसडी थे। इसके बाद 2002 से 2008 तक धामी उत्तराखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। 2012 में पहली बार और फिर 2017 में दूसरी बार धामी विधायक चुने गए। जुलाई 2021 में धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। तब उनकी उम्र 45 साल थी। धामी के नाम उत्तराखंड का सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। 2022 में उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।  


जानें क्रार्यक्रम में बारे में जरूरी बातें
'संवाद' का आयोजन 10 जून मंगलवार को देहरादून में आईएसबीटी के निकट स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में होगा। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। आप यह कार्यक्रम अमर उजाला के यूट्यूब, फेसबुक और एक्स के पेज के अलावा अमर उजाला एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed