फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala samwad 2018 today discussion on development of uttarakhand

उत्तराखंड उदय संवाद 2018: द्रोणनगरी में आज होगी उत्तराखंड के विकास की बात

Mon, 08 Jan 2018 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
amar ujala samwad 2018 today discussion on development of uttarakhand

द्रोणनगरी में आज अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। राजनीति, कला, साहित्य, फिल्म, कारपोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी। मौका होगा उत्तराखंड के विकास पर होने वाले ‘उत्तराखंड उदय-अमर उजाला संवाद’ का। संवाद में बात होगी नए उत्तराखंड के उदय की। मंथन होगा प्रदेश के विकास पर। सवाल पूछे जाएंगे सूबे की सियासत और विकास के पैमानों पर।

विज्ञापन


हरिद्वार बाईपास पर आईएसबीटी के पास स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में ‘उत्तराखंड उदय अमर उजाला संवाद’ में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पंजीकरण होंगे। इसके बाद अलग-अलग सत्र की शुरुआत होगी। फिल्म निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप की मुक्केबाज फिल्म की पूरी टीम संवाद का आकर्षण होगी।
विज्ञापन


इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश में विकास की सोच सामने रखेंगे। वे अमर उजाला के पाठकों से भी रूबरू होंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे। अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियां न केवल प्रदेश के विकास पर अपनी सोच रखेंगी, बल्कि जनता से भी अलग-अलग माध्यमों से रूबरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं amarujala.com पर सभी विशेषज्ञों की बात और उनसे पूछे गए सवाल लाइव देखे जा सकेंगे।  कार्यक्रम समाचार प्लस चैनल पर भी प्रसारित होगा। कार्यक्रम में प्रथम सत्र के लिए सुबह 10 बजे तक ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद दिनभर अन्य सत्र चलते रहेंगे और सभी लोग हिस्सा ले सकेंगे। 

यह होंगे खास मेहमान

amar ujala samwad 2018 today discussion on development of uttarakhand
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पतंजलि विद्यापीठ के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण, मेक माय ट्रिप के दीपक रावत, एचसीएल टेक्नोलॉजी के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं संपर्क फाउंडेशन के सीईओ विनीत नायर, पेसेफिक ग्रुप के सीईओ अभिषेक बंसल, कोमियो मोबाइल्स के सीईओ संजय कुमार कालिरोना, आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी टेनफेक के प्रेसीडेंट-सीईओ के सेंथिल नाथन, मदर्स प्राइड स्कूल्स की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, केके मेनन, जोया हुसैन, निशानेबाज गोल्डन ब्वाय जसपाल राना, बॉक्सर अखिल कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed