फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2023 Famous personalities will gather in Uttarakhand Rajnath Singh Virender Sehwag

Amar Ujala Samvad 2023: विकास को लेकर होगा 19 को मंथन, राजनाथ सिंह, सहवाग सहित उत्तराखंड पहुंचेंगी ये हस्तियां

Fri, 16 Jun 2023 10:38 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Jun 2023 10:38 AM IST
सार

Amar Ujala Samvad 2023 Uttarakhand News: कार्यक्रम सोमवार सुबह नौ बजे देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य आकर्षण होंगे। दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी। पर्यटन से लेकर फिल्म संस्कृति का अलग-अलग सत्र होगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2023 Famous personalities will gather in Uttarakhand Rajnath Singh Virender Sehwag
अमर उजाला संवाद 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला 19 जून को राजधानी में 'संवाद उत्तराखंड'' का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां राज्य में पर्यटन, शिक्षा, स्टार्टअप, खेल, फिल्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, सूफियाना गायक कैलाश खेर, यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार, ब्रिटानिया के रजनीत कोहली, हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, समेत अलग-अलग क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां बतौर विशेषज्ञ शिरकत करेंगी।

विज्ञापन

राजधानी के हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में आने वाले सोमवार को संवाद उत्तराखंड का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य आकर्षण होंगे। दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन से लेकर फिल्म संस्कृति का अलग-अलग सत्र होगा। हर सत्र में उस क्षेत्र से जुड़े देश के नामी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। वह सवालों के जवाब भी देंगे। कार्यक्रम में आगामी 25 वर्ष की उत्तराखंड की विकास यात्रा का खाका तैयार होगा। नीति नियंताओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ, अफसरों से लेकर युवा तक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पर्यटन की नई संभावनाओं पर होगी चर्चा

संवाद उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं और पर्यटन प्रदेश के तौर पर राज्य का नाम स्थापित करने के लिए जरूरी बातों पर गहन चर्चा होगी। जहां पर्यटन के क्षेत्र से जुड़ी देश की मशहूर हस्तियां उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के नए तौर तरीकों व पर्यटन की संभावनाओं व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। वहीं प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज राज्य में भविष्य का खाका पेश करेंगे।

ब्रिटानिया के सीईओ बताएंगे सफलता के मंत्र
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम के तहत राज्य में उद्योग और युवाओं के लिए स्टार्टअप का भी विशेष सत्र होगा। इसमें ब्रिटानिया के सीईओ व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रजनीत कोहली समेत कई नामी उद्योगों के सीईओ शामिल होंगे। राज्य सरकार की अब तक की कवायदों के साथ ही भविष्य के 25 वर्षों में उद्योग और स्टार्टअप कैसे रोजगार व स्वरोजगार का बड़ा जरिया बन सकता है, उस पर भी गहराई से मंथन किया जाएगा। राज्य के उभरते हुए स्टार्टअप से जुड़े युवा भी यहां आकर्षण का केंद्र होंगे।

शिक्षा के नए आयामों का पेश होगा खाका

संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम में शिक्षा का भी खास सत्र होगा। इस दौरान यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार के साथ ही शिक्षा जगत की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। इसमें प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लेकर वर्तमान कुलपति, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शोभा बढ़ाएंगे। यहां नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से लेकर भविष्य की शिक्षा के पैटर्न पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में कई शिक्षा विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

खेल के भविष्य पर होगी चर्चा

राज्य में अगले साल राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। जिससे अमर उजाला संवाद उत्तराखंड में खेल पर विशेष सत्र होगा। इसमें महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, ओलंपिक खेलों में पहला पदक जीतने वाली भारोत्तोलन खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी, डबल ट्रैप शूटर अर्जुन अवार्ड विजेता रंजन सोढ़ी, निशानेबाज मनु भाकर समेत कई हस्तियां विभिन्न खेलों में वर्तमान और भविष्य की योजनाओं पर अपना मत रखेंगी। इस सत्र में सभी खेलों के लिए राज्य के परिप्रेक्ष्य में आगामी 25 वर्षों का खाका तैयार होगा।

ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad 2023: सिनेमा जगत के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी अभिनेत्री श्रिया सरन

सिनेमा, आर्ट एंड कल्चर सत्र में फिल्मी हस्तियां

राज्य की खूबसूरत लोकेशन वर्षों से फिल्म जगत के लिए कौतूहल पैदा करने वाली रही हैं। कई हिट फिल्मों की शूटिंग यहां की वादियों में हुई है। राज्य सरकार फिल्म जगत को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष राहत दे रही है। लिहाजा, अमर उजाला संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम के तहत सिनेमा, आर्ट एवं कल्चर विषय पर अलग से सत्र का आयोजन होगा। इसमें राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि से लेकर फिल्म व कला के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन, आवाज के जादूगर कैलाश खेर समेत कई फिल्म, कला जगत से जुड़ी हस्तियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed