अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड: जल्द चुनें अपने राम सीता के सर्वश्रेष्ठ रूप, आज आखिरी दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला के कलाकारों को चुनने के लिए पाठकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यदि आप भी अपने राम सीता व अन्य कलाकारों के सर्वश्रेष्ठ रूप को चुनना चाहते हैं तो जल्द वोट करें। वोट करने का आज अंतिम दिन है। अपनी पसंद के क्रमांक को नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर लिखकर भेजें। आप इस नंबर पर मैसेज भी भेज सकते हैं। रविवार के अंक में प्रकाशित समाचार को देखकर आप अपने राम सीता व अन्य पात्रों को वोट कर सकते हैं।
इसके साथ ही आप https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf3Zf2S7ALska7VQHjiIsHUv_z1zY1bQLxmH7JBtIWLnopXgw/viewform या फिर https://www.amarujala.com/dehradun पर जाकर वोटिंग कर सकते हैं।
आप जानते हैं ? कि रामलीला अवॉर्ड कुल 11 श्रेणियों में दिए जाने हैं। इनका विवरण नीचे दिया गया है। उनमें से पांच श्रेणियों में अवॉर्ड का फैसला पाठकों की राय से होगा। बाकी छह श्रेणियों में पुरस्कार का निर्धारण एक विशेष ज्यूरी कर रही है। उसके सम्मानित सदस्यों का विवरण भी संलग्न है। जल्द ही उन छह पुरस्कारों का निर्णय भी प्रकाशित किया जाएगा।
अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड स्कीम को जबर्दस्त समर्थन मिला है। जिले की लगभग सभी प्रमुख रामलीला समितियां इसमें रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। अब रामकथा प्रेमी पाठकों की बारी है। आपसे अपील है कि आप बढ़चढ़ कर वोट संग्रह में भाग लें। आपका वोट रामलीला को समर्पित कलाकारों और आयोजकों को मान-सम्मान दिलाने में मदद करेगा। तो देर न करें और तुरंत अपने मोबाइल पर टाइप करें अपनी पसंद।
ये हैं 11 अवॉर्ड श्रेणियां
सर्वश्रेष्ठ रूप - राम
सर्वश्रेष्ठ रूप - सीता
सर्वश्रेष्ठ रूप - लक्ष्मण
सर्वश्रेष्ठ रूप - हनुमान
सर्वश्रेष्ठ रूप - रावण
सर्वश्रेष्ठ लीला निर्देशन
सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा
सर्वश्रेष्ठ लीला संगीत
सर्वश्रेष्ठ चौपाई वाचन
सर्वश्रेष्ठ रामलीला ओवरआल
अमर उजाला रामलीला लाइफटाइप अचीवमेंट अवॉर्ड
इस तरह भेजें अपनी पसंद
Best Ram - क्रमांक
Best Sita -क्रमांक
Best Laxman -क्रमांक
Best Hanuman - क्रमांक
Best Ravan - क्रमांक